20 APRSATURDAY2024 7:41:35 AM
Nari

सर्दियों में भी हनीमून बन जाएगा यादगार, करें इन 6 खूबसूरत जगहों की सैर

  • Updated: 09 Nov, 2017 12:42 PM
सर्दियों में भी हनीमून बन जाएगा यादगार, करें इन 6 खूबसूरत जगहों की सैर

शादी के बाद एक-दूसरे को समझने और कुछ समय अकेले बिताने के लिए कपल्स हनीमून प्लान करते है। ऐसे में आज हम हनीमून कपल्स के लिए ऐसी जगहें लाए है जहां वो दुनिया की भीड़ से दूर आराम से अपना हनीमून बिता सकते है। भारत की ये जगहें सर्दियों में भी आपके हनीमून को यादगर बना देगी। आइए जानते है इन जगहों के बारे में।
 

1. हाफलोंग
असम में स्थित हाफलोंग हिल स्टेशन हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट है। इस खूबसूरत और शांत जगहें पर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिता सकते है।

PunjabKesari

2. हॉर्सले हिल्स
हॉर्सले हिल्स आंध्र प्रदेश के सबसे खूबसूरत हमीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यहां पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए कौंडिन्य वाइल्ड, लाइफ सेंचुरी, एन्वायरनमेंट पार्क और मालमा टेम्पल जैसी बहुत सूी खूबसूरत जगहें है।

PunjabKesari

3. तारकर्ली
पार्टनर के साथ रोमांस के साथ रोमांच का मजा लेने के लिए मुम्बई से  546 कि.मीटर दूरी पर स्थित तारकर्ली सबसे अच्छा डे‍स्टिनेशन है। रोमांटिक डेट के साथ यहां पर आप पार्टनर के साथ स्वादिष्ट सीफ्रूड का मजा भी ले सकते है।

PunjabKesari

4. तवांग
अरुणाचल प्रदेश के यह जगहें सर्दियों में जन्नत से कम नहीं होती। सर्दी के मौसम में बर्फ से ढकी इस जगहें पर आप पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत कर सकते है।

PunjabKesari

5. धनौल्टी
हनीमून कपल्स के लिए यह खूबसूरत हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नहीं है। दुनिया की भीड़-भाड़ से दूर यहां पर आप पार्टनर के साथ खूबसूरत और शानदार नजारों का मजा ले सकते है।

PunjabKesari

6. औली
नवंबर से फरवरी के बीच घूमने के लिए यह जगहें सबसे बेस्ट है। औली में स्थित हिमालय के पहाड़ों में आप पार्टनर से साथ बर्फ के साथ खेलने का मजा ले सकते है। कम लोगों को जानकारी होने के कारम यहां पर भीड़-भाड़ भी नहीं होती।

PunjabKesari

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News