24 APRWEDNESDAY2024 1:19:53 AM
Nari

ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं यह होममेड मास्क

  • Updated: 08 Apr, 2017 01:16 PM
ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं यह होममेड मास्क

पंजाब केसरी (ब्यूटी): हर लड़की चाहती है कि उसका चेहरा ग्लो करें और वे सबसे खूबसूरत दिखे। खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां ना जाने कितने ब्यूटी टिप्स को फॉलो करती हैं लेकिन वे फिर भी मनचाही खूबसूरती और ग्लोइंग त्वचा नहीं पा पाती। इसलिए आज हम एक ऐसा होममेड फेस मास्क लेकर आए हैं जिसे चेहरे पर लगा कर आप सुंदर और ग्लोंइग त्वचा पा सकती हैं। सबसे खास बात तो ये है कि आप इस मास्क को बनाना काफी आसान हैं और इसका कोई साइड इफैक्ट भी नहीं हैं।

 

जरूरी सामान 

- 2 छोटे चम्मच कच्चा दूध
- 1 चम्मच लाल चंदन पाऊडर
- 1 चुटकी हल्दी

 

कैसे करें इस्तेमाल

1. सबसे पहले अपने चेहरे साफ पानी से धो कर पोछ लें।
2. उसके बाद एक कटोरी में कच्चा दूध, चंदन पाऊडर और हल्दी डालें।
3. अब सभी मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर फेस मास्क तैयार कर लें।
4. जब फेस मास्क तैयार हो जाए तब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें।
5. 15 मिनट बाद चेहरे को साफ ताजे पानी से धो लें।

Related News