24 APRWEDNESDAY2024 4:05:11 PM
Nari

होंठों पर लगाएं होममेड लिप ग्लॉस!

  • Updated: 01 Feb, 2017 06:07 PM
होंठों पर लगाएं होममेड लिप ग्लॉस!

ब्यूटी: सर्दियों में होंठ से जुड़ी कई समस्याएं होती जैसे होंठों का फटना, डार्क लिप्स आदि। इसी वजह से चेहरा बेकार सा लगने लगता है। कई बार यही फटे होंठ हमारी शर्मिंदगी का कारण बनते है। इसलिए सर्दियों में इनकी खास केयर की जरूरत होती है। कुछ लोग अपने होंठ को मुलायम और गुलाबी बनाने के लिए कई ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते है। मार्किट से कई तरह के लिप बॉम, लिप ग्लॉस खरीद कर लाते है , जिनमें कई तरह के कैमिकल्स होते है, जिससे इंफैक्शन होने का खतरा भी बना रहता है। आप घर में होममेड तरीके से भी अपनी लिप ग्लॉस बनाकर लगा सकते है। इससे होंठों पर कोई साइड-इफैक्ट भी नहीं होगा।

 

आइए जानते है होममेड कलरलेस लिप ग्लॉस बनाने का तरीका। 

जरूरी सामग्री 

- 2 चम्मच बिस्वैक्स (beeswax) 
- 3 चम्मच कोकोआ बटर( कलर और खुशबू के लिए)
- कैस्टर ऑयल
- बादाम तेल 
- तिल का तेल 
- पेपरमिंट एसेंसिअल ऑयल


बनाने का तरीका 

इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी को गर्म कर लें। अब कटोरी में 2 चम्मच बिस्वैक्स और 3 चम्मच कोकोआ बटर को मिक्स कर लें और गर्म पानी वाले पैन के ऊपर रख दें। इससे बटर और वैक्स पिघलने लगेगी। अब इसमें आधा-आधा चम्मच कैस्टर ऑयल, बादाम तेल और तिल का तेल डाल दें। थोड़ी दे बाद पेपरमिंट एसेंसिअल ऑयल मिलाएं। अब कटोरी को पैन से हटा लें और ठंड कर लें। एक कंटेनर में डाल लें और लिपस्टिक ब्रश की मदद से इसे लगाएं। इसको आप लिपस्टिक के ऊपर  भी लगा सकती है। इससे होंठ शाइन करने लगते है। 
 

Related News