23 APRTUESDAY2024 5:47:05 PM
Nari

सिर्फ 1 क्रीम का करें इस्तेमाल, 2 हफ्ते में बढ़ेंगे बाल

  • Updated: 27 Dec, 2016 12:46 PM
सिर्फ 1 क्रीम का करें इस्तेमाल, 2 हफ्ते में बढ़ेंगे बाल

बालों को घना करने के उपाय : लड़कियां अपने चेहरे के साथ-साथ बालों का भी बहुत ध्यान रखती हैं। मौसम में बदलाव या किसी अन्य कारण बाल झड़ने शुरू हो जाते है। एेसे में कई लोग शैम्पू बदलते हैं और कुछ हेयर ट्रीटमेंट करवाते हैं। आप चाहें तो घर पर बनी क्रीम से भी बालों को लंबा और घना बना सकती है। आज हम आपको बालों के लिए घर पर क्रीम बनाना सिखाएंगे, इसका इस्तेमाल करने से तेजी से बाल बढ़ेगे। आइए जाने क्रीम बनाने और लगाने का तरीका।



सामग्री

2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
2 टेबलस्पून कास्टर ऑयल
3 टेबलस्पून नारियल का तेल
2 टेबलस्पून एलोवेरा जैल



विधि
1. एक बाऊल में ऑलिव ऑयल, कास्टर ऑयल, नारियल का तेल और एलोवेरा जैल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

2. अब इस मिश्रण को किसी कंटेनर में डाल लें।

3. इसे बालों और स्केल्प में लगाएं और 1 घंटे तक एेसे ही रहने दें। बाद में बालों को धोलें।

4. इसके अलावा इस क्रीम में रात को सोने से पहले बालों में लगा लें। रात भर एेसे ही रहने दें। सुबह उठकर बालों को धो लें।

Related News