ब्यूटी: शरीर पर स्ट्रैच मार्क्स आने का मतलब है शरीर का अपनी प्राकृतिक लचक खो देना। स्ट्रैच मार्कस प्रैग्नेंसी के समय या फिर अचानक मोटे हो जाने पर पड़ जाते हैं। कई लोगों के तो समय के साथ अपने आप ही ये दाग खत्म हो जाते है और कुछ को इनसे काफी परेशानी उठानी पड़ती है। खासतौर पर औरतें जब साड़ी वगैरा पहनती है तो उनके पेट पर ये निशान काफी भद्दे लगते है जिस वजह से वे साड़ी पहनना छोड़ ही देती है। गर्भावस्था में अचानक वजन बढ़ने से और फिर एकदम से पतले होने के कारण यह परेशानी आ जाती है। ये मार्क्स आपके आत्मविश्वास को कम करते हैं और आप बार बार अपने मार्क्स के बारे में ही सोचकर परेशान रहती हैं। लेकिन इन्हें कम करने के लिए आप इन उपायों को अजमाकर देखें...
1. विटामिन ई का तेल
विटामिन ई के तेल में एंटीऑक्सीडैंटस पाए जाते हैं, इसलिए रोजाना 15 से 20 मिनट तक अपने स्ट्रैच मार्क्स पर विटामिन ई के तेल से मालिश करें। यह तेल स्ट्रैच मार्क्स को कम करता है।
2. आलू का रस
घर बैठे स्ट्रैच मार्क्स को दूर करने का यह सबसे अच्छा नुस्खा है। आलू के रस को दागों वाली जगह पर लगाएं और सूखने पर पानी से धो लें। आलू में कई तरह के विटामिन एवं मिनरल्स होते हैं जो स्ट्रैच मार्क्स पर सीधा असर करके उसे कम कर देते हैं।
3. कोकोआ मक्खन
स्ट्रैच मार्क्स वाले भागों पर दिन में दो बार कोकोआ मक्खन से मसाज करें और 1 महीने में ही आप फर्क देख पाएंगे। कोकोआ मक्खन त्वचा को नमी देकर लचीला बनाता है जिससे स्ट्रैच मार्क्स होने की संभावना कम हो जाती है।
4. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल त्वचा की सभी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके पौधे में से एक पीस लेकर उसे छील लें तो उसमें से जैल निकल आएगा। इस 1 कप जैल में दो चम्मच विटामिन ई का तेल मिलाइए। इस मिश्रण को तब तक लगाइए जब तक त्वचा इसे पूरी तरह सोख न ले। इसका रोज़ाना प्रयोग करने से आप अपनी त्वचा में फर्क अनुभव कर पाएंगे।
5.विटामिन k
विटामिन k आपके शरीर से दाग धब्बे हटाने का सबसे अच्छा पोषक तत्व होता है। इसलिए हरी सब्जियों जैसे खीरे, बंदगोभी, पालक और प्याज में काफी मात्रा में विटामिन k होता है। इनका सलाद के रूप में रोजाना सेवन करने से मार्क्स से छुटकारा मिलता है।