19 APRFRIDAY2024 10:03:06 PM
Nari

दांतों में लग जाए कीड़ा तो करें ये घरेलू उपचार

  • Updated: 01 Apr, 2017 01:32 PM
दांतों में लग जाए कीड़ा तो करें ये घरेलू उपचार

दांत के कीड़े का अचूक घरेलु इलाज: सफेद और सुंदर दांतों से चेहरे की सुंदरता और भी बढ़ जाता है। इसलिए दांतों को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। ज्यादा मीठा खाने की वजह से कई बार दांतों में कीड़ा लग जाता है जिससे सारे दांत खराब हो सकते हैं। इससे दांतों में  दर्द रहता है जिससे काफी परेशानी होती है। इसके अलावा ऐसे दांतों की वजह से चेहरे की मुस्कान भी खराब हो जाती है। दांतों में कीड़ा लगने से बचाने के लिए कुछ घरेलू तरीके भी अपना सकते हैं।

1. प्याज के बीज
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए इनकी रोजाना अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए। इनमें गंदगी रहने की वजह से कीड़ा लग जाता है जिससे काफी परेशानी होती है। अक्सर ज्यादा मीठा खाने के कारण भी यह समस्य़ा हो जाती है। दांतों के कीड़े को नष्ट करने के लिए प्याज के बीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बीजों को चबाने से कीड़े जल्द ही खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा प्याज को बारिक काट कर इसे एक कटोरे में डाल लें और इसमें थोड़ा-सा तेल डालकर कम आंच पर गर्म करें। इससे निकलने वाले धुएं को मुंह में लेने से भी कीड़े मर जाते हैं।

2. हींग
हींग के प्रयोग से भी दांतों के कीड़े खत्म हो जाते हैं। इसके लिए हींग के पाउडर को पानी में डालकर उबालें और थोड़ा ठंड़ा होने पर इस पानी से कुल्ला करें। रोजाना ऐसा करने से दांत के कीड़े खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा दांतों में होने वाली दर्द से भी राहत मिलती है। 

Related News