स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय : गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के पेट पर ऐसे दाग पढ़ जाते हैं जिनकी वजह से वे साड़ी या अपनी पसंद के कपड़े नहीं पहन पाती। पेट पर पड़े हुए इन दागों को स्ट्रैच मार्क्स कहते हैं जो देखने में भी काफी बुरे लगते हैं। इसके अलावा मोटापे की वजह से कूल्हों और टांगों पर भी ऐसे दाग हो जाते हैं। वैसे तो मार्किट में कई तरह की मंहगी क्रीम और तेल मौजूद हैं जिनसे स्ट्रैच मार्क्स को हटाया जा सकता है लेकिन इससे पूरी तरह निशान साफ नहीं होते। ऐसे में एलोवेरा का इस्तेमाल करके इन दागों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानिए इस घरेलू नुस्खे के बारे में
सामग्री
1 कप नारियल का तेल
1 कटोरी एलोवेरा के कटे हुए टुकड़े
विधि
सबसे पहले एक पैन में नारियल का तेल डालें और उसे धीमी आंच पर गैस पर रखें। इसके बाद इसमें एलोवेरा के टुकड़े मिलाएं और 15-20 मिनट तक पकाएं। धीमी आंच पर पकाते हुए इसे लगातार हिलाते रहें ताकि एलोवेरा जल न जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें और कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। एलोवेरा और नारियल तेल के इस मिक्सचर को किसी टाइट कंटेनर में डाल कर रखें। इस मिश्रण को महीना या उससे भी ज्यादा समय के लिए स्टोर कर सकते हैं। इस मिश्रण को हर रोज रात को सोने से पहले स्ट्रैच मार्क्स पर लगाएं और नहाते समय इसे अच्छी तरह साफ कर दें। 2-3 महीने लगातार इसके इस्तेमाल से स्ट्रैच मार्क्स से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा इस मिश्रण को जले हुए हिस्से पर भी लगा सकते हैं जिससे ठंडक मिलेगी और निशान भी नहीं पड़ेंगे।