16 APRTUESDAY2024 5:28:23 PM
Nari

अंडरआर्म्स की गंदी बदबू से है परेशान तो अजमाएं ये 6 टिप्स

  • Updated: 28 Apr, 2018 03:15 PM
अंडरआर्म्स की गंदी बदबू से है परेशान तो अजमाएं ये 6 टिप्स

पसीने की बदबू से छुटकारा : गर्मियां शुरू होते ही पसीने के कारण कई समस्याएं शुरू हो जाती है। उन में से अंडरआर्म से आने वाली बदबू से सभी बहुत परेशान होते हैं। इस प्रॉब्लम के होने पर कोई भी आपके पास बैठने को तैयार नहीं होता। आपके पास बैठते ही अगर कोई मुंह पर रूमाल रख लें तो आपको कैसा महसूस होगा। अगर आप भी चाहते हैं आप को सभी के सामने शर्मिंदा न होने पड़े तो इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें और बदबू से राहत पाए।



1. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा अंडरआर्म्स की बदबू से राहत पाने के लिए बहुत कारगार उपाय है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा अच्छी तरह मिलाएं। इसकी गांठे न बनने दें। फिर इसे अपनी बगल पर 15 मिनट लगा रहने दें और बाद में साफ कर लें। यह बगल के अतिरिक्त पसीने को रोक कर बदबू से राहत दिलाता है।



2. गुलाबजल
पसीने की बदबू से राहत पाने के लिए गुलाबजल बहुत फायदेमंद है। इससे आप बगल में स्प्रे भी कर सकते हैं या फिर गुलाबजल से रूई के साथ बगलों को साफ करें। अगर आप नहाने के पानी में थोड़ा-सा गुलाबजल मिला कर नहाएंगे तो इससे पसीने की बदबू से तो राहत मिलेगी ही साथ ही में पूरा दिन फ्रैश महसूस करेंगे।



3. एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा दिलाने के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इसके इस्तेमाल से अंडरआर्म्स में होने वाले बैक्टीरिया का खात्मा होता है और यह पसीने को भी कम करता है।



4. नींबू 
नींबू में एसिडिक गुण होते हैं जो पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू को आधा काट कर इसके टुकड़े को 10 मिनट तक अंडरआर्म्स पर रगड़ें। फिर पानी से धो लें। इससे आपको दिनभर की बदबू से राहत मिलेगी।



5. टमाटर
अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप टमाटर का पल्प और रस निकाल कर इसे 15 मिनट अंडरआर्म्स पर लगाएं और बाद में नहा लें। इस उपाय को दो-तीन दिन में 1 बार करें।



6. फिटकरी
इसे इस्तेमाल करने के लिए नहाने से पहले 3 मिनट तक फिटकरी को अंडरआर्म्स पर रगड़े और बाद में नहाएं। यह उपाय अंडरआर्म्स की बदबू से राहत दिलाने के लिए काफी कारगार है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News