25 APRTHURSDAY2024 10:24:00 AM
Nari

खुद को स्वाइन फ्लू से दूर रखने के लिए अपनाएं ये पक्के नुस्खे!

  • Updated: 22 Aug, 2017 07:05 PM
खुद को स्वाइन फ्लू से दूर रखने के लिए अपनाएं ये पक्के नुस्खे!

स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। हर साल बदलते मौसम में लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, इसका वायरस सांस के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। स्वाइन फ्लू होने पर सर्दी-जुकाम, शरीर दर्द और बुखार जैसी समस्या होती है। आप चाहें तो कुछ सावधानियां बरतकर खुद को स्वाइन फ्लू से दूर रख सकते है। आज हम आपको कुछ एेसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर स्वाइन फ्लू से बचा जा सकता है। 

स्वाइन फ्लू से बचने के उपाय
- पानी में अदरक, तुलसी और लौंग डालकर अच्छे से उबाल लें। इसमें शहद मिलाकर पीएं।

- चुटकीभर कपूर में गाय का शुद्ध घी और मिश्री डालकर हफ्ते में एक बार खाएं। इससे फायदा मिलेगा।

- रूमाल में कपूर या फिर पिंपरमिट रखकर सूंघे। 

- सिंपल पानी की बजाय सेंधा नमक मिलाकर पानी पीएं। दिन में ज्यादा से ज्यादा इस पानी का सेवन करें। 

-  दूध में हल्दी, काली मिर्च और दालचीनी मिलाकर रात को सोने से पहले पीएं। 

- दिन में 2-3 बार गिलोय का काढ़ा पीएं। इसके अलावा तुलसी का काढ़ा पीने से भी स्वाइन फ्लू से बचा जा सकता है। 

Related News