24 APRWEDNESDAY2024 9:28:22 AM
Nari

लकवा ग्रस्त मरीज का इन तरीको से करें इलाज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Jul, 2017 06:22 PM
लकवा ग्रस्त मरीज का इन तरीको से करें इलाज

लकवा कैसे होता है : लकवा यानी पैरालिसिस अटैक (Paralysis Attack) या स्ट्रोक भी कहते है। इसमें व्यक्ति चलने फिरने और लकवा ग्रसक्त अंग महसूस करने की शक्ति खो देता है। दरअसल, जब हमारे शरीर का कोई भी अंग या शरीर की कोई भी मांसपेशियां काम करना बंद कर देती है तो उसे लवा कहा जाता है। कई लोग ऐसे है, जो लकवा ग्रस्त होने के बाद जिंदगी की असली मजा नहीं ले पाते । वैसे तो डॉक्टर्स के द्वारा लकवा का ट्रीटमेंट (Lakwa Treatment) चले तो अच्छा  है लेकिन इस बीमारी में घरेलू तरीके भी बहुत काम आ सकते  है। अगर आपके घर में या कोई आसपास ऐसा लकवा ग्रस्त है तो आप इन घरेलू तरीके से उनकी मदद कर सकते है। 


लकवा के लक्षण  (Lakwa Symptoms) 

 सिर दर्द होना, चक्कर आना
 शरीर में अकड़न और शरीर के किसी भी अंग काम न करना
 शरीर का कोई भी अंग सुन पड़ जाना 
 हाथ-पैर उठाने में दिक्कत
 धुंधला दिखाई देना

 

लकवा का घरेलू इलाज (Lakwa ka Ilaj)

1. शहद 

2 चम्मच शहद में लहसुन 5 कलियां पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट का ढ़ेड महीना लगातार सेवन करें। इससे लकवा ग्रस्त मरीज को आराम मिलेगा। 

2. कलौंजी तेल 

लकवा ग्रस्त अंग को कलौंजी के गुनगुने तेल से मालिश करें। इसके अलावा दिन में 2-3 बार तेल का सेवन भी करें लेकिन इस उपचार को अपनाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

3. सौंठ और उड़द 

रोज सौंठ और उड़द को पानी में उबाल लें। फिर इसका पानी छानकर पिएं। हर रोज इसका नुस्खे को अपनाने से लकवे से काफी आराम मिलेगा। 

4. अदरक और सरसो तेल

5 ग्राम बारीक पीसी अदरक, 10 ग्राम उड़द दाल और 50ग्राम सरसो का तेल डालकर गर्म करें। फिर इसमें 2 ग्राम कपूर का चूरा डाल दें। इस पेस्ट से मालिश करने से गठिया और लकवा ग्रस्त अंग दोनों ठीक हो जाएगे। 

5. छुहारा
दूध में छुहारा भिगोकर खाने से लकवे में फायदा मिलता है। ध्यान रखें कि 4 से ज्यादा छुवारे न खाएं। 
 

Related News