20 APRSATURDAY2024 8:22:12 AM
Nari

माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

  • Updated: 03 Jun, 2017 02:37 PM
माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

माइग्रेन के घरेलू उपाय :  माइग्रेन से पीड़ित लोगों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। ये दर्द सिर के आधे हिस्से में होता है। कई बार यह दर्द असहनीय हो जाता है। माइग्रेन किसी भी उम्र में हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज के मरीजों में माइग्रेन होने की सम्भावना अधिक होती है। इसके दर्द से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को भी अपनाया जा सकता है। 


माइग्रेन के लक्षण

       1.सिर में तेज दर्द होना

       2.आंखों में पानी निकलना

       3.नींद कम आना

       4.हाथों पैरों में दर्द 

       5.आदतों में बदलाव

 

माइग्रेन के घरेलू उपचार

     1.समय पर भोजन करें। डाइट में हरी सब्जियां और फल को शामिल करें। फास्ट फू़ड से परहेज करें।

     2.रोजाना एक्सरसाइज, मेडिटेशन, योगा और मॉर्निंग वॉक करें। 

     3. सिर दर्द होने पर ठंड़े पानी की पट्टी करें। इससे आराम मिलेगा।

     4. मेहंदी का लेप लगाने से भी दर्द से राहत मिलती है। 

     5. सिर दर्द होने पर जीभ की नोक पर एक चुटकी नमक रख लें। इससे सिर दर्द ठीक हो जाएगा।

     6. नींबू के छिलके को पीसकर इसका लेप तैयार कर लें। इस लेप को माथे पर लगाएं। इससे दर्द से तुरंत राहत मिलेगी। 
 

Related News