20 APRSATURDAY2024 12:08:03 AM
Nari

इन तरीकों से करें होठों की झुर्रियां दूर!

  • Updated: 21 Mar, 2017 08:16 PM
इन तरीकों से करें होठों की झुर्रियां दूर!

ब्यूटीः कोमल और मुलायम होंठ चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाते है। वहीं, होंठों को चेहरे का सबसे कोमल हिस्सा माना जाता है। कई बार होंठों पर झुर्रियां आ जाती है, जो देखने पर भी अच्छी नहीं लगती। बढ़ती उम्र के कारण भी कई बार होंठों पर झुर्रियां आने लगती है। कुछ घरेलू उपायों से भी होंठों की झुर्रियों को कम किया जा सकता है। आइए जानें इन उपायों के बारे में।

1. दालचीनी
दालचीनी से होंठों की झुर्रियों को कम किया जा सकता है। दालचीनी पाउडर में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर होंठों पर लगाएं। रोजाना इसका इस्तेमाल करें। 

2. पपीता
मैश किए हुए पपीते में थोड़ा सा शहद मिला लें। इस पेस्ट को होंठों पर लगाएं। आधे घंटे पर बाद पानी से धो लें। इससे कुछ ही दिनों में होंठों की झुर्रियां गायब हो जाएगी।  

3. विटामिन ई का तेल
विटामिन ई में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो होंठों के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसके तेल में बादाम का तेल मिलाकर होंठों पर लगाएं। इससे जल्द आराम मिलेगा।

4. बेकिंग सोडा और पानी
बेकिंग सोडा में कुछ बूंदे पानी की डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को टूथब्रश की मदद से होंठों पर लगाएं। बाद में पानी से धो लें और नारियल का तेल लगाएं ताकि होंठों की नमी बनी रहे। 

5. एलोवेरा
एलोवेरा होंठों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे होंठों पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें। दिन में दो बार होंठों पर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे झुर्रियां गायब हो जाएगी। 

6. अनन्नास रस
होठ से झुर्रियों को दूर करने के लिए अनन्नास रस का इस्तेमाल करें। इसे होंठों पर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें। 

Related News