23 APRTUESDAY2024 6:11:28 AM
Nari

आग से जली हुई त्वचा के दाग और जलन खत्म करने के उपाय

  • Updated: 24 Jan, 2017 05:09 PM
आग से जली हुई त्वचा के दाग और जलन खत्म करने के उपाय

जब हम कोई काम करते है तो हर काम में ही खतरा तो बना ही रहता है। कई बार आग से जलने का ही कोई भयानक हादसा हो जाता है। आग से जली हुई त्वचा चाहे थोड़ी सी ही क्यों न हो लेकिन इसका दर्द और जलन बर्दाशत के परे होता है। यदि त्वचा के जलते ही इसका कोई कारगर उपाय कर लिया जाए तो इससे छाले नहीं पड़ते और उसका दाग भी नहीं रहता। आज हम आपको आयुर्वेद के कुछ एेसे बढिया कारगर उपाय बताएगें जो जलन शांत करने के साथ-साथ इसके दाग भी खत्म कर देंगें।


जलन शांत करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
1. बर्फ के पानी से या बर्फ के टुकड़े जली हुई जगह पर तब तक रखें जब तक जलन शांत न हो। इससे कोई छाला नहीं पड़ता।
2. नमक में थोड़ा पानी डालकर उसका गाढ़ा पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को जली हुई जगह पर लगाएं। इससे फफोले नहीं पड़ते और घाव जल्दी भर जाते हैं।
3. जली हुई जगह पर तुरंंत आलू को काटकर लगाने से जलन ठीक हो जाती है। 
4. प्याज के रस को जली हुई त्वचा पर लगाने से भी जलन शांत होती है।
5. फ्रिज में रखे हुए गीले आटे को जली हुई जगह पर लगाने से जलन कम हो जाती है और छाले भी नहीं पड़ते।
6. सरसों के तेल को जले हुए अंग पर लगाने से छाले नहीं होते।
7. कोई भी अंग जलने पर तुंरत अरबी को पीसकर जली हुई जगह पर लगाने से काफी आराम मिलता है। 
8. हल्दी को पानी में मिला लें और जले स्थान पर बार-बार लगाने से जली हुई त्वचा ठीक हो जाती है।
9. जले हुए स्थान पर गाय का गोबर लगाने से उसी समय आराम आ जाता है और निशान भी नहीं पड़ता।
10. अनार के पत्तों को पीसकर जले हुए स्थान पर लगाने से जलने का  दर्द ठिक हो जाता है।


जले हुए के दागो को दूर करें इन तरीकों से


बादाम तेल
एक बाउल में थोड़ा आलमंड तेल लें, अब इस तेल से जले हुए स्थान की मालिश करें। इसकी मालिश करने से धीरे-धीरे जले का निशान कम होने लगेगा।


आलू
आलू के छिलके में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं,जो घाव को न सिर्फ जल्दी भरने में मदद करता है बल्कि त्वचा को नमी भी पहुंचाता है। यदि त्वचा कम जली हुई हो तो यह उपचार बहुत असरदार माना जाता है।


नारियल का तेल
जली हुई जगह पर अगर आप रोजाना इस तेल को लगाते है तो लगातार 2 महीने तक एेसा करने से जिद्दी दाग भी खत्म हो जाते है। इस तेल को तो जले हुए दाग के लिए वरदान कहा जाता है।


 

Related News