25 APRTHURSDAY2024 1:30:22 AM
Nari

आईब्रो और पलकों को लंबा-घना बनाएंगे ये घरेलू तरीके

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 07 Jul, 2017 12:23 PM
आईब्रो और पलकों को लंबा-घना बनाएंगे ये घरेलू तरीके

पलकें बढ़ाने के उपाय : चेहरे की खूबसूरती में आंखें अपना अहम रोल रखती हैं। बड़ी आंखें, आईब्रो और पलकें किसे पसंद नहीं होती। ज्यादातर लड़कियों की ख्वाहिश होती है कि उनकी आंखें खूबसूरत और अट्रैक्टिव हो लेकिन पलकों की कम ग्रोथ और फिकी आईब्रो इसमें बाधा डालने का काम करती है।  पलकों और डार्क आईब्रो से ही आंखें ज्यादा खूबसूरत लगती है। बहुत सी लड़कियां मेकअप और नकली पलकों का सहारा लेकर अपनी आंखों को सुंदर दिखाती है, जिनको ज्यादा समय तक अपनाने से नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में नुचैरल पलकें और आईब्रो ज्यादा बेहतर रहती है। अगर आप भी अपनी पलकों और आईब्रो को नैचुरली बनाना चाहती है तो कुछ घरेलू तरीके अपनाएं। जिनका कोई नुकसान भी नहीं है।  पलकों को बनाना है घना और लंबा तो करें ये उपाय

 

 पेट्रोलियम जैली

पेट्रोलियम जैली अपनी पलकों और आईब्रो पर लगाएं। इससें उनकी ग्रोथ  से  तेजी बढ़ेगी। इस घरेलू नुस्‍खे से आपकी पलकें और आईब्रो थिकर और स्‍ट्रॉन्‍ग भी हो ज़ाएंगी।

 

 जैतून का तेल 

सोने से पहले अपनी पलकों और आईब्रो पर रुई की मदद से जैतून का तेल लगाएं। ऐसा करने से पूरी रात जैतून के तेल में मौजूद आवश्यक विटामिन पलकों मे समा जाएंगे, जिससे उनकी ग्रोथ बढ़ेगी। 1 हफ्ते में पलकें होगी घनी अगर रोजाना करेंगे ये 3 काम

 

 नींबू के छिलके 

एक छोटे से बाउल में नींबू के छिलके और जैतून का तेल डालकर मिलाएं। अब इनको सूखने के लिए रख दें। सूखने के बाद नींबू के इन छिलकों का प्रयोग अपनी पलकों और आईब्रो पर करें। रात भर लगा रहने के सुबह धे दें। 

 

 कैस्टर ऑयल 

कैस्टर के तेल का इस्तेमाल करने से पलकें घनी और लंबी होती हैं। एक रुई के कपड़े की मदद से इस तेल को अपनी पलकों पर लगाएं। आप चाहें तो इसमें विटामिन ई तेल मिला लें। रात को लगाकर सो जाए। फिर सुबह उठते ही धो लें। 

 

 एलोवेरा

एलोवेरा की मदद से आप घनी पलकें बनाने में काफी मददगार है। 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें । फिर इसमें जोजोबा का तेल मिला लें। मिलाने के बाद इनको अपनी पलकों और आईब्रो पर लगाएं। जिस प्रकार आप मस्कारे का इस्तेमाल करते है। वैसे ही इस मिश्रण को लगाएं। 15 मिन बाद साफ कर दें। 

 

 ग्रीन टी

आधा कप ग्रीन टी बनाएं और उसमें चीनी ना डालें। इसे ठंडा होने दें  और रुई की मदद से इसे अपनी पलकों पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक सूखने के बाद धो लें।

 

Related News