24 APRWEDNESDAY2024 10:20:25 AM
Nari

अपर लिप्स के कालेपन को आसानी से दूर करेेंगे टिप्स

  • Updated: 15 May, 2018 12:44 PM
अपर लिप्स के कालेपन को आसानी से दूर करेेंगे टिप्स

लड़कियां अपने चेहरे की ब्यूटी बरकरार रखने के लिए न जाने क्या कुछ नहीं करती। ब्लीचिंग से लेकर थ्रेडिंग तक का सहारा लेती है। यहां तक की अपर लिप्स के अनचाहे बाल हटाने के लिए भी समय-समय पर ब्लीचिंग और अपल लिप्स एरिया पर थ्रैड मरवा लेती हैं लेकिन कई बार धूप, हाइपर पिग्मेंटेश्म और थ्रैडिंग की वजह से वहां की स्किन काली पड़ जाती है, जो देखने में बेहद भद्दी लगती हैं। कई तरीके अपनाने के बाद भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता। अगर आपके अपर लिप्स की स्किन भी काली होने के बाद भद्दी लगने लगी है तो आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिससे डार्क अपर लिप्स की समस्या झट से गायब होती दिखाई देगी। 

 


1. नारियल तेल या नारियल का पानी
नारियल तेल या इसका पानी डार्क अपर लिप्स के लिए काफी कारगर साबित होता हैं। रोज रात को सोते समय अपर लिप्स पर नारियल तेल या नारियल पानी लगाएं। फिर सुबह ठंडे पानी से साफ कर ले। 

 

2. खीरे का रस
खीरा स्किन की जलन या रैशेज में आराम दिलाता है, वहीं खीरे का रस निकालकर अपर लिप्स पर लगाया जाए तो डार्क स्किन से निजात मिलती है। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो ले। 

 

3. दूध की मलाई
आप चाहे तो रात को सोते समय अपर लिप्स पर मलाई लगा सकते है। अगर मलाई नही लगाना चाहते तो रूई की मदद से कच्चा दूध अपने अपर लिप्स पर लगाए। आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो ले। 

 

4. शहद
डार्क अपर लिप्स से छुटकारा पाने में शहद भी बेहद आसान और सस्ता नुस्खा है। शहद उंगुलियों पर लेकर अपने अपर लिप्स पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद साफ कर ले। आप चाहे तो अच्छे परिणाम के लिए शहद में बादाम पीसकर मिला सकते है। 

 
5. गुलाबजल 
गुलाबजल पूरे चेहरे के लिए कारगर साबित होता है। आप 2 बड़े चम्मच गुलाबजल में 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर डार्क अपर लिप्स पर लगाए। सूखने के बाद सादे पानी से धो ले। रोजाना ऐसा करने से अपने आप असर नजर आने लगेगा। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News