23 APRTUESDAY2024 11:11:20 AM
Nari

कब्ज से है परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

  • Updated: 02 Dec, 2016 01:50 PM
कब्ज से है परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

कब्ज मिटाने के सरल उपचार  : खाने में पोषण की कमी, शरीर में पानी की कमी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। कब्ज के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि खाने के बाद बैठे रहना, रात को खाने के बाद तुंरत सो जाना आदि। कब्ज से सिर्फ बूढ़े ही नहीं बल्कि जवान भी परेशान है। कब्ज के बारे में लोग खुलकर बात करना भी पसंद नहीं करते। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय अपनाएं। आइए जाने ये घरेलू उपाय  



1. शहद
कब्ज से राहत पाने के लिए शहद का इस्तेमाल करें। एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर रात को सोने से पहले पीएं।  



2. त्रिफला
कब्ज के लिए त्रिफला काफी फायदेमंद है। 20 ग्राम त्रिफला को एक लिटर पानी में भिगोकर रख दीजिए। सुबह उठ कर त्रिफला को छानकर पानी पी लीजिए। इससे कुछ दिनों में ही कब्ज की शिकायत दूर हो जाएगी।



3. मुनक्का
मुनक्का में मौजूद तत्व कब्ज को नष्ट करने में मदद करते हैं। रात को सोने से पहले रोज मुनक्का खाएं। इससे कब्ज की शिकायत दूर होगी।   कब्ज होने पर गलती से भी न करें इन चीजों का सेवन



4. किशमिश
किशमिश को पानी में भिगोकर रख दें। बाद में इसे पानी से निकाल कर खा लीजिए। इससे कब्ज से राहत मिलेगी।



5. अजवायन
अजवायन, त्रिफला और सेंधा नमक को पीस कर चूर्ण तैयार कर लें। रोजाना इस चूर्ण का सेवन हल्के गर्म पानी के साथ करें। इससे पेट साफ होगा। 

Related News