20 APRSATURDAY2024 10:11:18 AM
Nari

चिकन पॉक्स के दाग खूबसूरती को कर रहे हैं फीका तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • Updated: 15 May, 2018 04:04 PM
चिकन पॉक्स के दाग खूबसूरती को कर रहे हैं फीका तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

चिकन पॉक्स की समस्या ज्यादातर गर्मियों में देखने को मिलती है। इसे आम भाषा में कुछ लोग माता भी कहते हैं। यह वेरिसेला जोस्टर वायरस के कारण होने वाली संक्रामक बीमारी है। इस समस्या के होने पर शरीर चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर छाले, फफोले जैसे दाने हो जाते हैं। इसके अलावा चिकन पॉक्स होने पर शरीर पर खुजली, थकान और बुखार होने लगता है।  चिकन पॉक्स ठीक होने के बाद कई बार चेहरे पर दाग रह जाते हैं जिसके कारण चेहरे की ब्यूटी खराब हो जाती है। अगर आप भी इन दागों के कारण परेशान है तो इन घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

1. शहद का करें इस्तेमाल
चिकन पॉक्स के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए शहद का प्रयोग काफी फायदेमंद है। इस इस्तेमाल करने के लिए शहद में ओट्स मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे आधे घंटे तक दागों पर लगाएं और बाद में ठंडे पानी से धो लें।

2. पपीता का इस्तेमाल
पपीते का पेस्ट चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के अलावा यह स्किन को हाइड्रेट करता है और डेड स्किन हटाने में भी मदद करता है। इस पेस्ट को लगाने के बाद त्वचा निखरी हुई महसूस होती है।

3. नींबू का इस्तेमाल
चिकन पॉक्स के निशानों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना नींबू को दागों पर रगड़ें और आधेे घंटे बाद चेहरे को धो लें। इससे दाग धीरे-धीरे हल्के होकर साफ जाएंगे।

4. टमाटर 
चेहरे से दाग-धब्बे हटाने के लिए टमाटर का पल्प इस पर लगाएं औ फिर चेहरे को पानी से धो लें। इसके अलावा टमाटर के रस में नींबू का रस मिला कर इन दागों पर लगाएं। इस समस्या से बहुत जल्दी आराम मिलेगा।

5. चंदन पाउडर
ओलिव ऑयल में चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को गड्ढों, दाग-धब्बों पर लगाएं और मालिश करें। इस उपाय को दिन में 3-4 बार करें। इस उपाय से आपको कुछ ही दिनों में फायदा मिलेगा।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News