20 APRSATURDAY2024 4:19:22 PM
Nari

जलने पर तुरंत अपनाएं ये उपाय

  • Updated: 07 Sep, 2017 11:59 AM
जलने पर तुरंत अपनाएं ये उपाय

जले हुए निशान मिटाने के उपाय: रसोई में काम करते समय अचानक गर्म तवे को छूने से हाथ जल जाता हैं, जिससे त्वचा पर जलन और छाले पड़ जाते है। अक्सर कई महिलाओं के साथ एेसा होता है। जली हुई त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। एेसे में आप घर में मौजूद कई चीजों से जलन को दूर कर सकते है। आज हम आपको बताते है इन चीजों के बारे में..

1. टूथपेस्ट

जली हुई त्वचा पर टूथपेस्ट लगाएं। इससे जलन कम होगी और छाले भी नहीं पड़ेेंगे।

2. ठंडा पानी

सबसे पहले जले हुए हिस्से पर ठंडा पानी डालें। ठंडा पानी डालने से जलन कम होगी। बेहतर है ठंडे पानी के नीचे कुछ देर के लिए जले हुए अंग को रखें।

3. हल्दी 

जले हुए हिस्से पर हल्दी लगाएं। इससे दर्द कम होगा और आराम मिलता है।

4. शहद

हाथ जलने पर शहद का इस्तेमाल करें। शहद में त्रिफला डालकर लगाने से जलन कम होती है। 

5. तिल

जली हुई त्वचा पर तिल को पीसकर लगाए। इससे जलन और दर्द कम होगा। जलन वाले हिस्से पर पड़े दाग धब्बे भी दूर होंगे।

6. नारियल का तेल

जले हुए हिस्से पर नारियल का तेल लगाएं। इसे लगाने से जलन कम होगी और आराम मिलेगा।

7. तुलसी

जली हुई त्वचा पर तुलसी का रस लगाएं। इससे जलने के बाद निशान नहीं पड़ते।

 

 

Related News