18 APRTHURSDAY2024 5:44:44 PM
Nari

डियो से नहीं, इन घरेलू उपायों से दूर करें बॉडी की बदबू

  • Updated: 02 Aug, 2017 04:11 PM
डियो से नहीं, इन घरेलू उपायों से दूर करें बॉडी की बदबू

बारिश के मौसम में जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिलती हैं वहीं सेहत और स्किन संबंधित कई परेशानियां का सामना भी करना पड़ता है। अक्सर बारिश के मौसम में लोगों के शरीर से बदबू आने लगती है जिसके कारण कई बार उन्हें दूसरों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है। बदबू से छुटकारा पाने के लिए लोग डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे है जिससे इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। 

1. नींबू का रस
PunjabKesari
नींबू स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। नहाने से 10 मिनट पहले बॉडी पर नींबू का रस लगाएं। इससे बदबू दूर होगी।

2. एप्पल साइड विनेगर
अक्सर बरसात के मौसम में अंडरआर्म्स से बदबू आने लगती है। इसके लिए अंडरआर्म्स पर एप्पल साइडर विनेगर लगाएं। 10 मिनट के बाद नहा लें। 

3. मसूर की दाल
मसूर की दाल को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाकर बॉडी पर लगाएं। सूखने पर नहा लें।

4. टमाटर का रस
PunjabKesari
नहाने के पानी में टमाटर का रस डालकर नहाएं। ध्यान रखें कि टमाटर का रस छना हुआ होना चाहिए। 

5. डाइट 
अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। इसके अलावा रोज 2 चम्मच गेहूं के जवारे का रस पीएं। 

6. फिटकरी
बदबू दूर करने के लिए फिटकरी भी बहुत फायदेमंद है। नहाने के पानी में चुटकी भर फिटकरी मिलाकर नहाएं।

Related News