18 APRTHURSDAY2024 6:13:43 PM
Nari

ट्रैंड में आया Pastel Pink फर्नीचर

  • Updated: 16 Apr, 2017 06:30 PM
ट्रैंड में आया Pastel Pink फर्नीचर

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग):  घर की सजावट के लिए नए-नए तरह के शोपीस को मौसम के हिसाब से लाकर अपडेट किया जाता है। मौसम के हिसाब से पर्दे,फ्लावर,कार्पेट और न जाने क्या-क्या इस्तेमाल होता है। इन सबके बीच हम लोग अक्सर फर्नीचर का रंग बदलना भूल ही जाते हैं। फर्नीचर के बारे में 2-3 कलर ही ऐसे हैं जो बहुत पसंद किए जाते हैं। ब्लैक,डार्क ब्राउन या फिर ग्रे जैसे रंगों का इस्तेमाल फर्नीचर में खूब होता हैं। इस तरह के कलर को देखकर कई बार हम खुद भी बोर हो जाते हैं और इनको बदलने के बारे में भी सोचने लगते हैं।  समय के साथ-साथ फैशन के इस दौर में लोगों की च्वाइस भी बदल रही है। जहां पहले डार्क कलर को ही पसंद किया जाता था अब उनकी जगह धीरे-धीरे पैस्टल कलर ले रहे हैं। आजकल के फर्नीचर ट्रैंड की बात करें तो पिंक कलर का फर्नीचर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस तरह आप घर को नए कलर ट्रैंड के साथ सजाया सजा सकते हैं। 

PunjabKesari

पैस्टल पिंक के फैंसी इंटीरियर में आप सोफा,चेयर,बैड,डायनिंग टेबल के साथ नई लुक दे सकते हैं। आप प्लेन या प्रिंटेड पिंक कलर के फैब्रिक के साथ भी घर को लेटेस्ट तरीके के साथ सजा सकते हैं। 

 

डाइनिंग रूम फर्नीचर

PunjabKesari

सोफा कम बैड
PunjabKesari

बच्चों का कमरा

PunjabKesari

 

 

 

Related News