20 APRSATURDAY2024 3:03:22 AM
Nari

इस होममेड मेकअप स्प्रे से घंटों टिका रहेगा मेकअप

  • Updated: 29 Mar, 2018 12:13 PM
इस होममेड मेकअप स्प्रे से घंटों टिका रहेगा मेकअप

मेकअप के बिना घर से बाहर निकलने के बारे में लड़कियां सोच भी नहीं सकती। मेकअप तो जैसे उनकी जिंदगी का खास हिस्सा है। ऑफिस जाना हो या फिर कोई पार्टी इवेंट में जाना हो तो चेहरे पर मेकओवर तो करना जरूरी हो जाता है। इसे पर्सनेलिटी का भी खास हिस्सा माना जाता है लेकिन कुछ समय बाद मेकअप उतरना शुरू हो जाता है। इसे ज्यादा देर टिका रखने के लिए लड़कियां मेकअप स्प्रे का इस्तेमाल करती है। कैमिकल युक्त यह स्प्रे चेहरे को खराब कर सकते हैं, आप इसकी जगह पर होममेड मेकअप स्प्रे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आइए जानें इसे बनाने का आसान तरीका। 

 
 

जरूरी सामग्री
2 टेबलस्पून- वेजिटेवल ग्लिसरीन
8 टेबलस्पून- गुलाब जल
2 टेबलस्पून- विच हैजल तेल 
4 टेबलस्पून- पानी
2 बूदें- नारियल का तेल 
1 स्प्रे बोतल
 

मेकअप स्प्रे बनाने का आसान तरीका
1. सबसे पहले स्प्रे बोतल में ग्लिसरीन,गुलाब जल और विच हैजल को डालकर मिला लें।
2. इसके बाद इसमें पानी डाल अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 
3. जब तेल इसमें मिक्स हो जाए तब नारियल के तेल को भी इसमें डाल दें। 
4. मेकअप स्प्रे बनकर तैयार है। इसे मेकअप करने के बाद चेहरे पर स्प्रे करें और सूखने दें। 
5. इस स्प्रे से किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होगा और मेकअप भी अपनी जगह पर टिका रहेगा। 
6. इस बात का भी ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा मेकअप सप्रे न करें। इससे चेहरे पर मेकअप के धब्बे भी बन सकते हैं। 

 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News