24 APRWEDNESDAY2024 4:34:29 PM
Nari

Holi Special: घर को इस तरह दें ट्रेडिशनल लुक

  • Updated: 25 Feb, 2018 03:04 PM
Holi Special: घर को इस तरह दें ट्रेडिशनल लुक

होली का त्यौहार अब आने ही वाला है। लोगों ने होली सेलिब्रेट करने के साथ-साथ डैकोरेशन की तैयारियां भी शुरी कर दी है। होली हमारे देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। देश के हर कोने में यह त्योहार बहुत धूम-धाम और खुशियों के साथ मनाया जाता है। वैसे तो इस दिन घर में लोग स्पैशल पकवान बनाते है लेकिन रंगो के साथ होली खेलने को पकवान बनाने के अलावा घर की डेकोरेशन भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको होली डेकोरेशन के लिए कुछ यूनिक और डिफरेंट आइडियास देंगे, जिससे आप अपने घर को ट्रैडिशनल लुक दे सकते है। आइए जानते है होली पर घर को ट्रैडिशनल लुक देने के कुछ आइजियास।
 

1. पेपर डेकोरेशन
होली पर आप अपने घर को पेपर डेकोरेशन से भी सजा सकते है। आप घर पर पेपर की बनी रंग-बिरंगी लड़ी लगाकर डेकोरेशन कर सकती है।

PunjabKesari

2. फ्लावर डेकोर
होली पर घर को डेकोरेट करने के लिए आप फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते है। आप गुलाब, गेंदे के फूलों से मेन गेट या इनडोर डेकोरेट कर लें। आप चाहें तो इसके लिए आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते है।

3. तोरण
घर को कम्पलीट फेस्टिव लुक देने के लिए घर के बाहर तोरण जरूर लगाएं। आपके इसके लिए मार्केट से डेकोरेटिव तोरण लाकर दरवाजे के बाहर लगा दें।

PunjabKesari

4. टेबल डेकोरेशन
होली के मौके पर मेहमानों के लिए आप टेबल पर व्हाइट डिस्पोजेबल रखने की बजाए कलरफुल गिलास का इस्तेमाल करें। इससे आपकी डेकोरेशन भी हो जाएगी और होली पार्टी के लिए आपको नया आइडिया भी मिल जाएगा।

5. डेकोरेशन रखें कलरफुल
अगर आप घर पर होली की पार्टी रख रहें है तो रंगों से डेकोरेशन करें। इसके अलावा आप कलरफुल पर्दे और गुब्बारों से भी सजावट कर सकती है। कलरफुल डेकोरेशन देखकर आपके मेहमान ही खुश हो जाएंगे।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News