19 APRFRIDAY2024 10:30:35 PM
Nari

हाई हील स्टिलटोज से पाएं स्टाइलिश लुक

  • Updated: 27 Feb, 2017 03:32 PM
हाई हील स्टिलटोज से पाएं स्टाइलिश लुक

फैशनः स्टिलटोज हर मौके को खास बना देते हैं, नीले, कत्थई,मेहरून एवं ब्लैक कलर्स के स्टिलटोज आपको कॉकटेल पार्टी के लिए तुरंत सजा संवार देंगे। फैशन और स्टाइल का यह फंडा बेहद पुराना है कि तमाम टिप्स और बातें छोड़ कर पहले अपने कंफर्ट का ध्यान रखें। ऐसे में स्टाइल भी इसी बात को ख्याल में रख कर चुनें। इस तरह आप कांफिडेंट लगेंगी, जो कि खुद में एक स्टाइल स्टेटमेंट है। अधिकांश युवतियों को पार्टी एवं इवेंट्स में स्टिलटोज पहनना ही पसंद होता है, क्योंकि इससे आप में स्टाइल और अदा आ जाती है, जो कि फ्लैट्स में नहीं आती। फुट वियर्स भी आपके लुक को डिफाइन करते हैं ऐसे में ट्रैंड को ध्यान में रखते हुए स्टिलटोज हील्स फैंसी फुट वियर्स ट्राई करें।

ट्रैंडी हील्स ट्राई करें
इन दिनों स्मार्ट एवं स्टाइलिश ट्रैंडी हाई हील्स फैशन कांशियस वुमन्स की पहली पसंद हैं और हो भी क्यों कि ना, जब आकर्षक एवं एलीगेंट दिखना हो तो स्लीक स्टिलटोज पंप फुट वियर्स से बेस्ट चॉयस नहीं हो सकती।

हर पोशाक के साथ जंचती
जींस, ट्राउजर और टाइट्स आदि के साथ स्पाइरल हील्स अच्छी लगती हैं, यदि आप ने कोई लांग आउट फिट पहना है, जैसे कि कोई गाऊन या स्कर्ट तो इसे के साथ स्टिलटोज हील्स खूब फबेंगी, क्योंकि लांग ड्रेस में ये पॉइंटेड हील्स आप की टांगों को लंबा दिखाने में मदद करेंगी।

स्टिलटोज खरीदने से पहले
हर किसी के पैरों की अपनी शेप होती है और फुट वियर्स हमेशा अपने पैरों की शेप देख कर ही खरीदने चाहिए, ताकि पैरों की शेप की वजह से बाद में कोई दिक्कत ना हो।

नोक वाले फुट वियर्स
यदि आपके पैर के पंजे आगे से ब्रॉड शेप के हैं,तो आप को आगे से नोक वाले फुट वियर्स नहीं खरीदने चाहिए, क्योंकि इससे आपके पैरों की उंगलियां दब सकती हैं और बाद में दर्द का कारण बन जाएंगी।

सैंडल की फिटिंग
जब भी आप हील्स वाली सैंडल खरीदें तो उसे पहन कर कई बार चल कर अच्छी तरह देखें कि उसकी फिटिंग आप के पैर में ठीक है या नहीं।

लैदर बेस
खरीदते वक्त यह भी चैक कर लें कि हील्स के नीचे कोई लैदर आदि का बेस चिपका हुआ है या नहीं, कहीं ऐसा ना हो कि हील्स चलने में खट-खट की आवाज करें।


                                                                                                                                                     

                                                                                                                            - हेमा शर्मा, चंडीगढ़
 

Related News