25 APRTHURSDAY2024 11:41:59 PM
Nari

गर्मियों में इस रामबाण घरेलू उपचार से करें लू का इलाज

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 27 May, 2017 08:38 AM
गर्मियों में इस रामबाण घरेलू उपचार से करें लू का इलाज

लू लगने पर प्राथमिक उपचार :  गर्मी के मौसम में कड़कती धूप की वजह से शरीर का खास ख्याल रखना जरूरी है। इस मौसम में शरीर को कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा रहता है। अक्सर काम के सिलसिले में लोग बाहर जाते हैं और तेज धूप और गर्म हवाएं उनके शरीर पर पड़ती हैं जिससे लू लगने का खतरा रहता है। गर्मी में शरीर से पानी और नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है। लू लगने पर शरीर में गर्मी, खुश्की और थकावट महसूस होती है। लू लगने को हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) भी कहा जाता है। गर्मियों में लू से बचने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले अपने हाथ और मुंह को कपड़े से जरूर कवर करें। इन सब के अलावा भी ऐसे कई घरेलू नुस्खे (Home Remedies) हैं जो आपको लू से बचाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। 

 

लू लगने पर घरेलू उपचार (Heat Stroke Treatment)

धनिया

सबसे पहले धनिए को पानी में थोड़ी देर के लिए भिगो दें। फिर थोड़ी देर बाद धनिए को पानी में से निकाल कर अच्छी तरह उसे मसल लें। अब पानी को छान कर उसमें थोड़ी-सी चीनी मिलाकर इसका सेवन करें।


कच्चा आम शर्बत

PunjabKesari

गर्मी में लू से बचने के लिए कच्चे आम का शर्बत बहुत फायदेमंद होता हैं।


इमली

इमली के बीज लू से बचाने में काफी मददगार साबित होते हैं। इमली को पानी में कुछ देर तक भिगोकर फिर उसे छान लें। फिर एक गिलास में थोड़ी सी यह घुली हुई इमली की मात्रा लें और चीनी ,पानी मिलाकर इसका सेवन करें। 


प्याज

PunjabKesari

प्याज भी लू से बचाने में काफी कारगार है। रोज खाने में कच्ची प्याज को सलाद के रूप में जरूर शामिल करें। आप धूप में जाने से पहले अपनी जेब में प्याज भी रखकर जाएंगे तो आप कड़कती गर्मी से बच सकेंगे।


गूंद-कतीरा

गर्मियों में लू से बचने का रामबाण उपाय है रोज गूंद-कतीरे का सेवन करना। आप इसे रातभर पानी में भिगोकर रखें और फिर चीनी मिले दूध में मिलाकर खाएं। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए यह बहुत ही फायदेमंद है।

 
नींबू पानी

रोजाना गर्मियों के दिनों मे नींबू पानी का जरूर सेवन करें। इसे पीने से आपके शरीर में पानी की कमी पूरी होगी।


पुदीना

पुदीना गर्मी से राहत देने के लिए काफी उपयोगी है। यह पेट की जलन को शांत करता है। इससे पेट की गैस,लू भी नहीं लगती।


तरबूज, ककड़ी और खीरा 

इन सब के अलावा गर्मी के मौसम में तरबूज, ककड़ी और खीरा जरूर खाना चाहिए। इसके अलावा फलों का जूस पीना भी फायदेमंद है।


दही

लू के इलाज में दही भी महत्वपूर्ण  है। गर्मी के दिनों में हमें हल्का भोजन करना चाहिए और खाने में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। दोपहर के समय में छाछ जरूर पीनी चाहिए।


ठंडाई

गर्मी के मौसम में ठंडाई का सेवन लू से भी बचाता है और शरीर को तंदरूस्ती भी देता है। इसलिए इसका सेवन रोज करना चाहिए।


चंदन का लेप

लू लगने की आशंका होने पर सारे शरीर पर चंदन का लेप करें। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और रोगी को बेहतर महसूस होगा।

 

लू से बचाव कैसे करें ?

PunjabKesari
1. गर्मी के मौसम में बाहर निकलने से पहले हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। 
2. गर्मी में नर्म, मुलायम, सूती कपड़े पहनने चाहिए जिससे हवा और कपड़े शरीर के पसीने को सोखते रहते हैं।
3. लू से बचने के लिए तली-भुनी चीजों और मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए।
4. पानी पीने की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।
5. सुबह जल्दी उठने की आदत डालें और व्यायाम या सैर करें। इससे ताजी हवा फेफड़ों को मिल सके। इसके अलावा सुबह की सैर करने से सारा दिन शरीर चुस्त रहता है।

Related News