20 APRSATURDAY2024 1:47:46 PM
Nari

पीरियड्स में नहीं आएगी प्रॉब्लम, बॉडी के इस पार्ट को रखें हैल्दी

  • Updated: 06 Jun, 2017 11:14 AM
पीरियड्स में नहीं आएगी प्रॉब्लम, बॉडी के इस पार्ट को रखें हैल्दी

पंजाब केसरी (पेरेंटिंग): यूटरस महिला शरीर का ऐसा हिस्सा है, जिसका संबंध पीरियड्स के साथ होता है। अगर यूटरस की ठीक से देखभाल न की जाएं तो महिला को पीरियड्स प्रॉबल्म का सामना करना पड़ता है। जब महिला के यूटरस में कोई समस्या आती है तो उसमें सूजन आने लगती है। इतना ही नहीं बल्कि यूटरस कैंसर का खतरा भी इस सही देखभाल न करने की नतीजा होता है। अगर आप अपने यूटरस को हैल्दी रखना चाहती है तो अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है। अगर आपका यूटरस ठीक होगा तो पीरियड्स से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसलिए ऐसी डाइट लें, जिनमें भरपूर न्यूट्रिएंट्स हो, जो शरीर में रक्त प्रवाह अच्छे से होता रहे। हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से यूटरस हैल्दी और एक्टिव रहेगा। 

 

1. काजू

काजू में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते है, जो यूटरस को हैल्दी रखने का काम करते है। इसलिए मट्ठीभर काजू का सेवन महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। 

2. पालक 

पालक में फाइटोएस्ट्रोजंस होते है। इसको डाइट में शामिल करने से यूटरस के मसल्स हैल्दी और एक्टिव रहते है। हफ्ते में एक बार पालक का सेवन जरूर करें। 

3. नींबू 

नींबू में विटामिन सी के साथ और बहुत से जरूरी तत्व मौजूद होते है, जो यूटरस को हैल्दी रखने का  काम करते है। रोजाना 1 गिलास नींबू पानी जरूर पीएं। 

4. दही 

दही में मौजूद कैल्शियम यूरटस को एक्टिव रखता है, जिससे पीरियड्स से जुड़ी प्रॉबल्म आसानी  से ठीक हो जाती है। इसलिए रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करें। 

5. ग्रीन टी 

ग्रीन टी में मौजूद केटेचीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स यूटरस को मजूत और एक्टिव रखते है। इसलिए महिला को रोज तीन कप ग्रीन टी पीनी चाहिए। 
  

Related News