पंजाब केसरी (सेहत) : सलाद खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह भोजन का खास हिस्सा होता है। इसके बिना खाना आधूरा माना जाता है। कुछ लोग तो भोजन में सिर्फ सलाद खाना ही पसंद करते हैं। सलाद पेट की कई बीमारियों को दूर करने में मददगार है। आइए जानिए इसके फायदे।
1. हार्ट को रखे हेल्दी
इसके रोजाने सेवन से हार्टअटैक की संभावना कम होती है क्योंकि इनमें न तो फैट होता है और न ही ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इनमें फाइबर के साथ फोलिक एसिड, मैगनीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
2. कब्ज
प्याज में मौजूद रेशे पेट के लिए बेहद फायदेमंद हैं। प्याज खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।
3. हेल्दी किडनी
रोज खाने में अगर सलाद का सेवन करें तो किडनी इंफेक्शन से बचा जा सकता है और यह कई पीमारियों को कंट्रोल में रखता है।
4. हेल्दी स्किन
सलाद में खीरा खाना हर कोई पसंद करता है। इसमें विटामिन के और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये मैग्निशियम में भरपूर होता है। यह च्वचा की सुंदरता को बढ़ाता है।
5. एसिडिटी
अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा सलाद को शामिल करें। इससे न केवल आपका पेट स्वस्थ्य रहेता है बल्कि आपके शरीर को कई पौष्टिक तत्व भी मिलते हैं। इसमें हरी पत्तेदार सब्जियों को ज्यादा शामिल करें ये एसिडिटी को दूर भगाती हैं।
6. वजन कम करे
भोजन के साथ सलाद खाने से पेट भर जाता है और जल्दी भूख नहीं लगती। जिसके कारण एक्स्ट्रा खाने से बच जाते है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।