20 APRSATURDAY2024 4:00:26 AM
Nari

पाइनएप्पल खाएं,  इन 6 बीमारियों को दूर भगाएं

  • Updated: 11 Jul, 2017 04:55 PM
पाइनएप्पल खाएं,  इन 6 बीमारियों को दूर भगाएं

पंजाब केसरी (सेहत): पाइनएप्पल को लोग खाने से ज्यादा इसका जूस पीना पसंद करते हैं। ज्यादातर शहरों में तो इसकी बिक्री भी कम ही होती हैं। अगर लोगों को पता चल जाए कि पाइनएप्पल सेहत के लिए किस हद तक फायदेमंद है तो सभी इसका सेवन करना चाहेंगे। अगर आप भी अपने आप को जिंदगी भर फिट रखना चाहते है तो अपनी डाइट में पाइनएप्पल को जरूर शामिल करें। पाइनएप्पल विटामिन, फाइबर और अन्य सभी जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाकर रखते है। आइए जानते है पाइनएप्पल का सेवन करके आप किन-किन स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

 

1. आर्थराइटिस

आर्थराइटिस यानी गठिया एक ऑटो इम्यून डिजीज है, जिस वजह  से जोड़ों में दर्द और जकड़न रहती है। ज्यादातर यह समस्या बढ़ती उम्र के लोगों में देखने को मिलती है। अगर डाइट में पाइनएप्पल को शामिल करें तो इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलता है क्योंकि इसमें मौजूद ब्रोमेलेनिन नामक एंजाइम आर्थराइटिस को रोकने का काम करते है। 

2. इम्युनिटी बढ़ाएं

पाइएप्पल में बाकी तत्वों के साथ विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम जैसे वायरल बुखार से बचा जा सकता है। 

3. कैंसर 

पाइनएप्पल में मौजूद कुछ यौगिक शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। इस फल में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन भी होता है जिससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा टल जाता है। 

4. सेल्स के लिए फायदेमंद

मानव शरीर कोशिकओं और ऊतकों से मिलकर बना होता है, जिस वजह से इनका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में पाइनएप्पल काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी कोशिकाओं और ऊतकों को बढ़ने में मदद करते हैं।  

5. पाचन में मदद 

फाइबर से भरपूर इस फल को रोजाना खाने से पाचन से जुड़ी कई तरह की बीमारियों दूर होती है। यह फल हानिकारक टोक्सिन को बाहर निकालने में भी मदद भी करता है।

6. हाई ब्लड प्रैशर

जिन लोगों को हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रैशर की परेशानी रहती है उनके लिए यह फल रामबाण है। इसमें मौजूद पोटैशियम खून की नालियों को रिलैक्स करके बल्ड प्रैशर को सामान्य बनाते है। 

Related News