25 APRTHURSDAY2024 2:25:35 AM
Nari

पपीते के बीज और शहद मिलाकर खाएं, मिलेंगे कई बेमिसाल फायदे

  • Updated: 27 Mar, 2017 11:35 AM
पपीते के बीज और शहद मिलाकर खाएं, मिलेंगे कई बेमिसाल फायदे

पपीता के बीज के गुण :  पपीता एक ऐसा फल है जो हर मौसम में मिल जाता है। इसको खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। पपीते के अलावा इसके बीजों से भी शरीर को बहुत लाभ होता है। अधिकतर लोग इसके बीजों को फैंक देते हैं लेकिन बीजों को पीसकर इनमें शहद मिलाकर खाने से यह एक औषधी के रूप में काम करते हैं। इससे पेट से लेकर कई दूसरी बीमारियां भी दूर होती हैं। आइए जानिए पपीते के बीजों से सेहत को और कौन से फायदे होते हैं।

 

1. पेट साफ
बीजों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच इस मिश्रण का सेवन करने से काफी फायदा होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो पेट और शरीर के दूसरे अंगों में मौजूद जहरीले पदार्थों को बाहर निकालते हैं जिससे पेट साफ होता है।

 

2. पेट के कीड़े
जिन लोगों के पेट में कीड़े होते हैं उनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है जिस वजह से उन्हें पेट की कई समस्याएं लगी रहती हैं। पपीते और शहद का यह मिश्रण पेट के कीड़े मारने में मदद करता है।

 

3. वजन कम
इस मिश्रण में पोटाशियम और लिपिड होते हैं जो भोजन पचाने में सहायक होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर का वजन कम होता है।

 

4. मसल्स
इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों को मजबूत करता है। जो लोग जिम में जाकर मसल्स बनाते हैं उन्हें पपीते के बीजों का सेवन करने से बहुत फायदा होता है। रोजाना इस मिश्रण का एक चम्मच लेने से बॉडी को शेप मिलती है।

 

5. थकान दूर
शहद और बीजों के इस मिश्रण में ग्लूकोसिनॉलेट्स होते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को पोषण देते हैं जो थकावट दूर करने में मदद करते हैं।

 

6. वायरल
मौसम के बदलने के कारण अक्सर वायरल बुखार हो जाता है। इस मिश्रण का नियमित रूप से सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है जो शरीर को इंफैक्शन और वायरल बुखार से लड़ने में मदद करता है।

 

7. शुक्राणुओं की कमी
पुरूषों में शुक्राणुओं की कमी के कारण वह बाप बनने में असमर्थ होते हैं। पपीते के बीजों के इस मिश्रण को रोजाना खाने उनकी प्रजनन क्षमता बढ़ती है।

 


 

Related News