19 APRFRIDAY2024 12:58:04 AM
Nari

जैतून का तेल रोजाना करे इस्तेमाल, मिलेंगे ये 7 फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Apr, 2018 09:50 AM
जैतून का तेल रोजाना करे इस्तेमाल, मिलेंगे ये 7 फायदे

जैतून के तेल का इस्तेमाल भोजन पकाने के लिए किया जाता है। इससे खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है और साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन E और K से भरपूर जैतून के तेल (Olive Oil) का सेवन धमनियों में कोलेस्ट्रोल जमा होने से रोकता है। इससे आप अचानक हार्ट अटैक और खून जमने की समस्या से बचे रहते हैं लेकिन जैतून के तेल में नींबू का रस मिलाकर पीने से आप कई छोटी-मोटी परेशिनियों से बच सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि जैतून के तेल और नींबू के रस का रोजाना सेवन आपको किन बीमारियों को दूर रखता है।

जैतून के तेल और नींबू के रस का ऐसे करे सेवन

8 ग्राम जैतून का तेल और 1/2 चम्मच ताजा नींबू का रस को मिक्स कर लें। इसके बाद नाश्ते से आधा घंटा पहले खाली पेट इसका सेवन करें। हफ्ते में कम से कम 3 बार इसका सेवन आपको कब्ज से लेकर जोड़ों के दर्द तक की समस्या को दूर करता है।

PunjabKesari, जैतून तेल इमेज, Olive oil image

जैतून के तेल और नींबू के रस के मिश्रण के फायदे


 कब्ज से राहत
गलत खान-पान के कारण कब्ज की समस्या होना आम बात है। इन दोनों में मौजूद लैक्सटिव और इन्फ्लेमेटरी गुण आपकी इस प्रॉब्लम को दूर करते हैं। इसका सेवन करने से गैस, पेट में कसाव और एसिड बनाना बंद हो जाता है।

 बॉडी को डिटॉक्स करना
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है। इसका सेवन शरीर से सभी विषैले पदार्थ निकालकर लिवर और पित्ताशय को स्वस्थ रखता है। इससे साथ ही यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचता है।
 

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना
जैतून के तेल में मौजूद वसा खून में लिपिड को बनाए रखता है। इससे  इसलिए इसे रोज लेने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है। इसके साथ ही यह ट्राइग्लिसराइड्स को नियंत्रित करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ता है।
 

जोड़ों के दर्द से छुटकारा
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण जोड़ों के दर्द को भी दूर करते हैं। इसके अलावा इसका सेवन कमर दर्द, सर्वाइकल का दर्द, गर्दन दर्द और सिरदर्द को भी दूर भगाता है।
 

पेट की चर्बी कम करना
नियमित रूप से इसका सेवन पेट की चर्बी कम करता है। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। अगर आपको मोटापा कम करना है तो दिन में 2 बार इसका सेवन करें।
 

 ब्लड सर्कुलेशन
इस मिश्रण का सेवन शरीर में रक्त के थक्के बनने से रोकता है और इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। इसके अलावा इससे मालिश करके नसों में होने वाली सूजन को भी कम किया जा सकता है।
 

बढ़ती उम्र की प्रॉब्लम
रोज इसका 1 चम्मच लेने से शरीर की कोशिकाओं को एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और पोषक तत्व मिलते हैं। इससे बढ़ती उम्र की प्रॉब्लम जैसे- हृदय रोग, गठिया और झुर्रियों की प्रॉब्लम दूर हो जाती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News