20 APRSATURDAY2024 11:23:42 AM
Nari

शादी की इन रस्मों से मिलते हैं स्वास्थ्य को कई लाभ

  • Updated: 07 Jun, 2018 01:06 PM
शादी की इन रस्मों से मिलते हैं स्वास्थ्य को कई लाभ

शादी हर किसी के लिए खास पल होता है। यह केवल दो लोगों ही नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। हर एक धर्म में अपने-अपने तरीके से शादी की रस्में पूरी की जाती है। भारतीय शादियों में कई ऐसे रीति-रिवाज होते हैं, जिनका संबध केवल धार्मिकता से ही नहीं बल्कि स्वास्थय के लिए भी काफी फायदेमंद है। शादी में मेंहदी से लेकर फेरों तक सबकी अलग-अलग मान्यताएं हैं, आइए जानिए शादी की रस्मों से क्या-क्या सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

1. मेहंदी 

PunjabKesari
शादी से पहले लड़के-लड़की को मेंहदी लगाई जाती है जो स्वस्थ के लिए काफी फायदेमंद है। मेंहदी में कई औषधीय गुण होते हैं जो शरीर को ठंडक देते हैं और शादी के दौरान होने वाले स्ट्रेस और सिर दर्द को कम करने में मदद करती है। 

2. हल्दी 

PunjabKesari
शादी में एक हल्दी की रस्म की जाती है जो वर-वधू के लिए काफी फायदेमंद है। हल्दी के लेप में तेल, गुलाबजल आदि मिलाया जाता है जो त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट करते हैं और त्वचा को नैचुरल तरीके से निखार मिलता है। इसके अलावा इससे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ता है।

3. चूड़ा पहनना

PunjabKesari
शादी में लड़की को स्पैशल चूड़ा पहनाया जाता है। इससे हाथ के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स प्रेस होते है और इसके आगे-पीछे होने से फ्रिक्शन पैदा होता है और हाथों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

4. सिंदूर 

PunjabKesari
मांग में सिंदूर भरना शादी की खास रस्म होती है। यह शादी-शुदा लड़की की शास निशानी होती है। सिंदूर में हल्दी, चूना और पारा होने के कारण यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

5. बिंदी और तिलक लगाना

PunjabKesari
बिंदी लगाने से चेहरा न केवल आकर्षक लगता है बल्कि इससे आईब्रोज के बीच के  प्रेशर पॉइंट दबते हैं, जिससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। माथे पर चंदन या कुमकुम का तिलक शरीर को ठंडक देता है और शरीर में ऊर्जा खत्म नहीं होने देता।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News