25 APRTHURSDAY2024 2:31:59 AM
Nari

रोजाना 1 मुरब्बा खाकर रहें कई बीमारियों से दूर

  • Updated: 03 Jan, 2017 06:52 PM
रोजाना 1 मुरब्बा खाकर रहें कई बीमारियों से दूर

मुरब्बा के फायदे : मुरब्बा खाना ज्यादातर लोग पसंद करते है। बाकी चीजों की तरह मुरब्बा खाने के भी कई स्वास्थ्य लाभ होते है। यह टैस्टी होने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य संबंधी गुणो से भरा होता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते है। इसके सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है और कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

आइए जाने अलग-अलग मुरब्बों के फायदे


1. गाजर का मुरब्बा 

अगर आपकी आंखों की रोशनी कम है तो रोजाना गाजर के मुरब्बे का सेवन करें। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही इसके सेवन से पेट की जलन दूर और शरीर में खून की कमी पुरी होती है। 

 

2. आंवले का मुरब्बा 

वैसे तो आंवला खाने के बहुत से लाभ है लेकिन इसका मुरब्बा खाने से याददाश्त बढती है।इसी के साथ शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है। 

 

3. पपीते का मुरब्बा 

पपीते का मुरब्बा पथरी को पिघलाने का काम करता है। लकवा ग्रस्त मरीज को रोजाना मुरब्बे के सेवन करवाएं। साथ ही इससे दांत संबंधी रोग दूर होते है। 

 

4. सेब का मुरब्बा

रोजाना सेब खाने से तो बहुत से फायदे होते है लेकिन इसका मुरब्बा शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इससे दिमाग को ठंडक मिलती है। साथ ही मोटापा कम और सिर दर्द की समस्या दूर होती है। 

 

5. अदरक का मुरब्बा 

अदरपक का मुरब्बा खाने से मुंह का स्वाद तो ठीक होता ही है साथ ही दमा के रोगियों को इसका सेवन करने से लाभ मिलता है।

 

6. बादाम का मुरब्बा 

बादाम का मुरब्बा गिरियों को शहद में डालकर बनाया जाता है। इसके सेवन से खांसी, कफ जैसी बीमारियों से बचाव होता है और कमजोरी दूर होती है।

 

7. खजूर का मुरब्बा 

खजूर का मुरब्बा दमा, सूखी खांसी अन्य जैसी बीमारियों से बचाव करता है। इसके अलावा यह रक्त में लाल कणों की पूर्ति भी करता है।

 

Related News