25 APRTHURSDAY2024 2:13:00 PM
Nari

मखाना को खाने के अनेक फायदे, जानें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 03 Jan, 2017 11:14 AM
मखाना को खाने के अनेक फायदे, जानें

मखाना खाने के फायदा : सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट ज्यादा खाया जाता है। बादाम,किशमिश,पिस्ता,चिलगोजे, अखरोट और मखाने में बहुत से पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। वैसे तो सारे सूखे मेवे गुणों से भरपूर होते हैं लेकिन मखाना ठंड़ में शरीर को बीमारियों से बचाए रखने में बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन,एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन,कैल्शियम,मिनरल्स,न्यूट्रिशियंस और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व शरीर के पोषण के लिए बहुत जरूरी है। 

मखाना के लाभ (Makhana Benefits)

एंटी एजिंग के गुणों से भरपूर मखाने का सेवन करने से समय से पहले आने वाले बुढ़ापे को रोका जा सकता है। इससे झुर्रियां और असमय बालों के सफेद होने की परेशानी से बचा जा सकता है। 

यह भी पढ़े:टेस्टी मसाला मखाना चाट

डायबिटिज के रोगियों के लिए मखाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें शूगर बहुत कम होती है। स्टार्च और प्रोटीन के गुणों के कारण भी यह डायबिटिज के मरीज के लिए अच्छा माना जाता है। 


मखाना खाने से दिल और किडनी की बीमारियों से बचा जा सकता है। यह किडनी को मजबूत बनाने और शरीर में खून का प्रभाव ठीक तरह से चलाने में मददगार है।

 
कैल्शियम में भरपूर होने के कारण यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करने का काम करता है। 


रोजाना मखाना का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और इससे प्रजनन क्षमता में भी सुधार आता है। 


दस्त होने पर मखाना भूनकर खाने से राहत मिलती है। 


मखाना खाने से पेट से संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 


औरतों में मासिक चक्र में गड़बड़ी के कारण आने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने में भी मखाना मददगार है। 

 

यह भी पढ़े:यूं मिनटों में बनाएं जायकेदार फ्राइड आलू मखाने की सब्जी


इन तरीकों से खाएं मखाना 


1. मखाने को मक्खन में फ्राई कर सूप के साथ खाने से इसका स्वाद और न्यूट्रीशियंस बढ़ जाते हैं। 


2. मखाना,मूंगफली,सरसों के बीज को मिला कर इसमें अपनी पसंद से नमक और मसाला मिला कर चटनी बना लें। इस चटनी को लंच या डिनर के साथ खाएं।


3. मखाने को दूध में उबाल कर इसमें किशमिश और बादाम डालकर खाएं। 


4. देसी घी में मखाना डालकर रोस्ट कर लें और इसमें काला नमक मिलाकर चाय और कॉफी के साथ खाएं। 


5. मखाने को पनीर की सब्जी में डालकर इसके पोषण तत्व और स्वाद बढ़ जाते हैं। 


6. थोडे से मखाने लेकर कुछ देर के लिए इसे दूध में भिगो दें और पेस्ट तैयार कर लें। अब 1 चम्मच पेस्ट को 1 गिलास गर्म दूध में केसर के साथ डालकर पीएं। इससे रात को अच्छी नींद आती है

 

Related News