20 APRSATURDAY2024 7:15:44 AM
Nari

राजमा में छिपे हैं सेहत से जुड़े कई फायदे

  • Updated: 06 Mar, 2017 11:15 AM
राजमा में छिपे हैं सेहत से जुड़े कई फायदे

सेहत : राजमा खाना काफी लोगों को पसंद होता है।यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। राजमा छोटे बच्चों के लिए काफी बढ़िया होता है। यह खाने में नरम होता है जिसे बच्चे आसानी से चबा लेते हैं। इसे सब्जी के अलावा स्लाद और पराठों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। राजमा में काफी मात्रा में प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते है। दिल और दिमाग को सही काम करने में मदद के साथ शरीर को भी ऊर्जा देता है। आइए जानिए राजमा के बेमिसाल फायदे  

1. दिमाग
राजमा दिमाग के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन-के और बी पाया जाता है जो दिमाग की कोशिकाओं के लिए बहुत जरूरी होता है। यह नर्वस सिस्टम को सही काम करने में दिमाग की मदद करता है।

2. शरीर को ऊर्जा
इसमें काफी मात्रा में आयरन होता है जो शरीर को ताकत देने का काम करता है। व्यक्ति के शरीर में मेटाबॉलिज्म और ऊर्जा के लिए आयरन की काफी जरूरत होती है जो राजमा खाने से पूरी होती है।

3. पाचन क्रिया
शरीर की पाचन शक्ति को सही रखने के लिए राजमा बहुत फायदा करता है। इसके सेवन से पेट की काफी समस्याएं दूर होती हैं।

4. माइग्रेन
जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है उन्हें हफ्ते में एक बार राजमा का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मैग्नीशियम होता है जो माइग्रेन जैसी गंभीर समस्या से राहत दिलाता है।

5. शरीर की सफाई
राजमा में मॉलिबडनेम पाया जाता है जो शरीर के अदंर की गदंगी को बाहर निकालता है। इसके अलावा यह कई प्रकार की एलर्जी को दूर करने के साथ सिरदर्द जैसी समस्याओं को भी कम करता है।

6. ब्लड शुगर
इसमें फाइबर होता है जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कम करने में मदद करता है। जिससे शुगर कंट्रोल में रहती है।

7. हड्डियों की मजबूती
हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम और मैगनीज की बहुत जरूरत होती है जो राजमा खाकर पूरी की जा सकती है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है।

8. वजन घटाने में सहायक
वजन कम करने के लिए राजमा खाना बढ़िया रहता है। इसमें सभी पोषक तत्व होते हैं। रोजाना नाश्ते में राजमा को स्लाद के रूप में खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

Related News