23 APRTUESDAY2024 2:10:08 PM
Nari

फिटकरी के भी है कई फायदे, शायद नहीं जानते होगे आप

  • Updated: 05 Mar, 2017 10:54 AM
फिटकरी के भी है कई फायदे, शायद नहीं जानते होगे आप

फिटकरी के फायदे इन हिंदी : फिटकरी का इस्तेमाल लगभाग हर घर में किया जाता है। फिटकरी के 2 रंग होते है, लाल और सफेद। इसे एक तरह का एंटी-बैक्टीरियल कहा जाता है। यह कई तरह की प्रॉबल्म केे लिए इस्तेमाल की जाती है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी जो फिटकरी के गुणों से अंजान है। आज हम आपको फिटकरी के फायदे बताएंगे, जो शायद ही सभी को पता हो। इससे सेहत संबंधी कई तरह की समस्या दूर रहती है। आइए जानते है कैसे। 

 

1. दांत में दर्द

दांत में कीड़ा लगने पर या फिर दांच में दर्द होने पर फिटकरी के पानी से गार्गल करें। इससे फायदा मिलेगा। 

 

2. शेविंग कट 

शेविंग कट लगने पर चुटकी भर फिटकरी का पानी में डालकर उससे चेहरे धोएं। इससे कट में से बह रहा खून रूक जाएंगा। 

 

3. मुंह की बदबू

फिटरी एक अच्छा माउथवॉश है। रोजाना फिटकरी के पाने से कुल्ला करने से मुंह की बदबू दूर रहती है। 

 

4. पसीने की बदबू 

नहाने वाले पानी में चुटकीभर फिटकरी डाल लें। पिर इस पानी से नहाएं। इसे शरीर में से आ रही पसीने की बदबू दूर होगी। 

 

5. चोट लगना 

चोट या घाव लगने पर चुटकी भर फिटकरी उसपर छुड़के या फिर उसके पानी से घाव को धोएं। इससे आराम मिलता है। 

 

6. यूरिन इंफैक्शन 

फिटकरी के पानी से प्राइवेट पार्ट्स की सफाई करने से किसी भी तरह का इंफैक्शन दूर रहता है। साथ ही यूरिन इंफैक्शन की समस्या में राहत मिलती है। 

 


 

Related News