18 APRTHURSDAY2024 12:32:33 AM
Nari

क्या अर्जुन और उनकी पत्नी के बीच चल रही है अनबन?

  • Updated: 18 May, 2018 05:25 PM
क्या अर्जुन और उनकी पत्नी के बीच चल रही है अनबन?

बॉलीवुड स्टार्स से जुड़ी हर एक खबर जानने के लिए लोग हमेशा उत्सुक रहता है, फिर बात उनकी फिल्मों की हो या पर्सनल रिश्ते को लेकर। वैसे तो बॉलीवुड में कई परफैक्ट जोड़ियां है, जो दूसरों के लिए प्रेरणा बनी हुई है लेकिन कुछ जोड़ियां में अनबन भी देखने को मिल ही जाती है। 

 


हाल ही में अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मैहर जेसिया के बीच अनबन की खबरें मिल रही है। इन दोनों ने अपनी राहे अलग कर ली। हालांकि इनके बीच अनबन के पीछे क्या कारण है ये सामने नहीं आ पाया है। वैसे तो अर्जुन और मेहर के बीच भी झगड़े की खबरें मीडिया में काफी समय से आ रही थी। 

PunjabKesari


दोनों एक-दूसरे के साथ भी नहीं रह रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन ने घर छोड़ चुके है, जबकि मेहर बेटियों के साथ रह रही है। बताया जा रहा है कि पहले दोनों ने अपनी बेटियों के चलते अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया था लेकिन बावजूद इसके दोनों के बीच तकरार खत्म नहीं हुई, जिसके चलते यह एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News