25 APRTHURSDAY2024 5:51:26 PM
Nari

जस्टिन ट्रूडो से लेकर डोनाल्ड ट्रम्प तक, जानिए Royal Couple को गिफ्ट में मिला क्या-क्या?

  • Updated: 24 May, 2018 02:25 PM
जस्टिन ट्रूडो से लेकर डोनाल्ड ट्रम्प तक, जानिए Royal Couple को गिफ्ट में मिला क्या-क्या?

19 मई को प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल शादी के बंधन में बंधे है। रॉयल वेडिंग में कई फेमस हस्तियां शामिल हुईं। शादी में किसी को भी गिफ्ट लाने से मना किया गया था।गिफ्ट पर खर्च की गई राशि को एन.जी.ओ मेें देने के लिए कहा गया था। इसके लिए प्रिंस हैरी और मेगन ने खुद सात चैरिटी ऑर्गनाइजेशन को चुना था। कई प्रसिद्ध नेता ने डोनेशन की तौर पर रॉयल कपल को गिफ्ट्स भेजे। 

जस्टिन ट्रूडो 
जस्टिन ट्रूडो ने कैनडा की स्पोर्ट्स फोक्स चैरिटी को 34,16,250 रुपए की डोनेशन दी। कैनडा ने जंपस्टार्ट को 50,000 डॉलर डोनेशन में दिए। जंपस्टार्ट एक कैनडा की चैरिटी है जो 1.6 मिलियन से ज्यादा बच्चों की मदद कर चुकी है। 

डोनाल्ड ट्रम्प
खबरों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को प्रिंस हैरी और मेगन की शादी में आमंत्रित नहीं किया गया था लेकिन मेलानिया ट्रम्प रॉयल कपल द्वारा चुनी गई किसी एक फांउडेशन को डोनेशन देगी।

जैसिंडा आर्डेन
न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री जैसिंडा आर्डेन ने Pillars को 5,000 अमरीकी डालर डेनोशन में दिए। 

मैल्कम टर्नबुल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री मैल्कम टर्नबुल ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह Invictus गेम्स चैरिटी को डोनेशन देंगे।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News