24 APRWEDNESDAY2024 4:04:26 AM
Nari

प्रिंस हैरी-मेगन की शादी में विलियम-केट की मैरिज से 13 गुना ज्यादा पैसे होंगे खर्च

  • Updated: 19 May, 2018 12:54 PM
प्रिंस हैरी-मेगन की शादी में विलियम-केट की मैरिज से 13 गुना ज्यादा पैसे होंगे खर्च

ब्रिटिश के प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शादी आज इंग्लैंड के विंडसर में होगी। पिछले 6 महीनों से रॉयल फैमिली शादी की तैयारियां में जुटी हैं। कुछ ही देर में शादी का समारोह भी शुरु हो जाएगा। शादी में कई मशहूर हस्तियां शामिल होगी।2011 में प्रिंस हैरी के बड़े भाई विलियम और केट मिडलटन की शादी हुई थी, जिसे करीब 12 करोड़ लोगों ने देखा था। 

कहा जा रहा है कि प्रिंस हैरी की शादी पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। खबरों के मुताबिक प्रिंस हैरी और मेगन की शादी में करीब 787 करोड़ रुपए खर्च हो रहे है। शादी समारोह पर 32 मिलियन पौंड, सिक्युरिटी पर 30 मिलियन और अन्य पर अनुमानित 24 मिलियन पौंड खर्च होंगे। वहीं, प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शादी में महज 58 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। विलियम-केट के मुकाबले हैरी-मेगन की शादी में 13.5 गुना ज्यादा पैसे खर्च हो रहे है। 

शाही शादी की सारी रस्में 101 साल पुराने विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में होगी। 2005 में प्रिंस हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला पार्कर बोल्स से दूसरी शादी की थी। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News