20 APRSATURDAY2024 1:56:30 AM
Nari

संबंध न बनाने से हो सकती है यह गंभीर बीमारी!

  • Updated: 25 Jan, 2017 01:49 PM
संबंध न बनाने से हो सकती है यह गंभीर बीमारी!

रिलेशनशिपः शादीशुदा जिंदगी में अगर प्यार और विश्वास न हो तो वह ज्यादा देर टिक नहीं पाता। वहीं, इस रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए संबंध बनाना भी बहुत जरूरी है। कई बार पति-पत्नी में अनबन हो जाती है और वो लंबे समय तक संबंध नहीं बनाते। इसका असर उनके रिश्ते पर तो होता ही है। साथ में उनके शरीर पर भी होता है। हाल में इस बात पर शोध किया गया है। शोध में पाया गया है कि संबंध बनाने से तनाव दूर होता है। 

शोध के अनुसार जो लोग 15 दिन में एक बार संबंध बनाते है वो दूसरों के अपेक्षा तनाव के शिकार कम होते हैं। दरअसल, संबंध बनाने के दौरान एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन निकालता है जिससे खुशी का अहसास होता है। शोध के मुताबिक जो पुरुष संबंध बनाना बंद कर देते हैं उनमें प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता हैं। वहीं, जो पुरुष नियमित संबंध बनाते है उनमें इस कैंसर होने का खतरा 20 प्रतिशत कम हो जाता है। 

संबंध न बनाने से इम्यून सिस्टम पर भी प्रभाव पड़ता है। शोध में पाया गया है कि जो लोग सप्ताह में 1 या 2 बार संबंध बनाते हैं। उनका शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है। इसके अलावा रिश्ते में दूरी आने लगती है। कई बार रिलेशनशिप में इस कमी के कारण लोग अपने लिए दूसरा पार्टनर खोजने लगते है। एेसे पार्टनर की तलाश करते हैं जो उनकी हर ख्वाहिश को पूरा कर सकें। 

Related News