25 APRTHURSDAY2024 5:15:41 AM
Nari

क्या आप भी रोजाना इस्तेमाल कर रहे हैं ये कैमिकल्स?

  • Updated: 31 Jan, 2017 05:48 PM
क्या आप भी रोजाना इस्तेमाल कर रहे हैं ये कैमिकल्स?

सेहतः सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान के साथ घर का साफ होना भी होना बहुत जरूरी है। इसी बात को लेकर घर की साफ सफाई के लिए कई तरह के कैमिकल युक्त प्रॉडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। फ्लोर क्लीनर,डिटर्जेंट,लिक्विड सोप,परफ्यूम इसके अलावा और भी बहुत सी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह जाने-अनजाने यह प्रॉडक्ट ही सेहत संबंधी कई परेशानियों का कारण बन सकते हैं। आइए जानें कुछ जरूरी चीजों के बारे में जो दे रही हैं आपकी सेहत को नुकसान

1. डिटर्जेंट 
हम कपड़ों को धोने के लिए डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं। इसमें पाएं जाने वाले Sodium lauryl sulfate, NPE (nonylphenol ethoxylate) कैमिकल स्किन इंफैक्शन और कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। 

2. नॉन स्टिक बर्तन
हर घर में आजकल  नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। यह खाना पकाने में और धोने में बेहद आसान होते हैं। इनको बनाने के लिए polytetrafluoroethylene का इस्तेमाल किया जाता है। जब बर्तन में हाई फ्लेम पर खाना पकाया जाता है तब इसका असर खाने में चला जाता है। इस खाने से प्रजनन क्षमता और सेहत पर बुरा असर पड़ता है। 

3. डियो स्प्रे और परफ्यूम
पसीने की दुर्गंध को दूर करने के लिए लोग परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक इसमें पाए जाने वाले तत्व सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।इस antiperspirants से ब्रैस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। 

4. फैब्रिक कंडीशनर 
कपड़ों की स्फटनेस को बरकरार रखने के लिए फैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें जहरीले रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है जो कपड़ों के कणों में लगे रहते हैं। इससे स्किन इंफैक्शन,सांस लेने में परेशानी,सिर दर्द जैसी और भी सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए सिरका का इस्तेमाल करना बेहतर है। 

5. एयर फ्रैशनर
किसी भी खूशबूदार प्रॉडक्ट को खरीदने से पहले यह जांच लें कि उस पर phthalates लिखा हो तो उसे न खरीदें। इससे सांस की बीमारियां,स्किन इंफैक्शन और मर्दानगी में कमी जैसी कई परेशानियां आ सकती हैं। 

6. क्लीनर
घर को साफ करने के लिए कई तरह के क्लीनर का यूज किया जाता है। लिक्विड सोप,टॉयलेट क्लीनर,डिश वॉशर के अलावा और भी बहुत सी चीजों को इस्तेमाल किया जाता है। इनमें  Triclosan और Quaternary जैसे तत्व पाएं जाते हैं। जो सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।  

Related News