19 APRFRIDAY2024 1:42:26 PM
Nari

खुद ही बनाएं प्यारे भाई के लिए राखी, हो जाएगा खुश

  • Updated: 04 Aug, 2017 01:32 PM
खुद ही बनाएं प्यारे भाई के लिए राखी, हो जाएगा खुश

बहन-भाई के प्यार की प्रतीक होता है रक्षा बंधन का त्यौहार। रक्षा बंधन के कई दिनों पहले ही मार्कीट में तरह-तरह की राखिया बिकने लगती है। क्यों न इस बार खुद अपने हाथों राखी बनाकर भाई की कलाई पर बांधी जाए। इससे भाई भी बहुत खुश होगा। वैसे कई स्कूलों में राखी कंपीटिशन होते है, जिसकी राखी सबसे खूबसूरत होती है। उस बच्चे को प्राइज दिया जाता है। अगर आपके बच्चों के स्कूल में भी ऐसा ही कोई कंपीटिशन हो रहा है तो घबराएं नहीं। हम आपको आज कई तरह की राखिया बनाने के बारे में बताएंगे, जिनको आपका बच्चा आसानी से बना सकता है और कुछ नया सिख सकता है। 

DIY Sticker Rakhi

स्टीकर्स राखी आप कई तरह जैसे कार्टून करैक्टर राखी, बर्ड , एनीमल राखी, स्माइली अन्य आदि राखियां बना सकते है। मार्कीट से आपको आसानी से राखी बनाने वाले स्टीकर्स मिल जाएगे। उनमें से कोई भी अपने भाई की पसंद का स्टीकर लेकर राखी बनाएं। 

PunjabKesari

जरूरी सामान 
- कोई भी फेवरेट स्टीकर्स( मजबूत हो)
- साटन रिबन (टाई करने के लिए)

PunjabKesari

बनाने का तरीका 
- लंबाई में साटन रिबन कट।
- चिपकने वाला बैकिंग का उपयोग करके रिबन पर स्टिकर चिपकाएं। 

 

DIY Butterfly with flowers rakhi

जरूरी सामान 
- कृत्रिम बटरफलाई 
- कृत्रिम फ्लॉवर 
- सिल्वर रिबन
- ग्लू

बनाने का तरीका 

- रिबन को भाई की कलाई नाप लें। फिर इसको उस नाप से थोड़ा ज्यादा काट लें। 
- फिर रिबन के सेंटर पर बटरफलाई ग्लू की मदद से चिपका दें। अब कृत्रिम फ्लॉवर को बटरफलाई के दोनों साइड में चिपका दे। बस बनकर तैयार है राखी।

Related News