23 APRTUESDAY2024 3:32:20 PM
Nari

जुड़ा बनाने से होती हैं बालों की ये समस्याएं

  • Updated: 25 Mar, 2017 04:37 PM
जुड़ा बनाने से होती हैं बालों की ये समस्याएं

बाल गिरने का कारण : लंबे बालों को संभालने के लिए महिलाएं जुड़ा बना लेती हैं। इससे हेयर स्टाइल ज्यादा समय तक ठीक रहता है और बाल भी जल्दी रफ नहीं होते। आजकल जुड़े का ट्रैंड भी है लड़कियां छोटे बालों पर भी जुड़ा ट्राई करती हैं। किसी पार्टी में या फंक्शन में जुड़ा स्टाइल ही अच्छा लगता है इससे चेहरे को एक अलग लुक मिलती है। गर्मी से बचने के लिए भी महिलाएं अपने बालों को बांध कर रखती हैं लेकिन ज्यादा समय तक जुड़ा करने से बालों की कई समस्याएं भी हो जाती हैं।

 

1. बाल टूटना
बालों का जुड़ा बनाना आजकल काफी ट्रैंड में हैं। इसको बनाने में एक तो समय कम लगता है दूसरा लुक भी अच्छी लगती है। ज्यादातर कॉलेज गर्ल्स और ऑफिस की महिलाएं यही हेयर स्टाइल ही करना पसंद करती हैं लेकिन रोजाना जुड़ा करने से बाल टूटने की समस्या बढ़ जाती है। 

 

2. ऑयली बाल
जुड़ा बांधने से बाल हमेशा बंधे रहते हैं और सिर की त्वचा को हवा नहीं मिलती जिससे बाल जल्दी तैलीय हो जाते हैं। इस वजह से महिलाओं को हर दूसरे दिन बाल धोने पड़ते हैं। दिन-रात जुड़ा बनाने वाली महिलाओं के सिर में रूसी और जूओं की समस्या हो जाती है।

 

3. जड़ें कमजोर
जुड़ा बनाने से बाल पीछे की तरफ खिंचते हैं जिससे जड़ें कमजोर हो जाती हैं। जड़ें कमजोर होने के कारण बाल टूटने की समस्या शुरू हो जाती है और यह पतले हो जाते हैं।

 

4. बालों से बदबू
हमेशा बालों के बंधे रहने से सिर की त्वचा और जड़ों में आया पसीना सूख नहीं पाता जिससे बालों में से बदबू आने लगती है। इसके अलावा ज्यादातर बंधे रहने की वजह से इनकी शाइन कम हो जाती है।

Related News