18 APRTHURSDAY2024 10:13:46 PM
Nari

15 मिनट के लिए बालों में लगाएं ये हेयरमास्क, मिलेगा फायदा

  • Updated: 04 Dec, 2016 05:48 PM
15 मिनट के लिए बालों में लगाएं ये हेयरमास्क, मिलेगा फायदा

बालों में अंडे के फायदे : दालचीनी जहां खाने का स्वाद बढ़ाती है वहीं यह बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आजकल हर कोई दो मुंहे, रूखे बाल और रूसी से परेशान रहता है। खानपान की गलत आदतों के कारण भी बालों में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं। दालचीनी बालों की हर समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार है। अगर आपके बाल भी रूखे है तो दालचीनी हेयरमास्क लगाएं।  आज हम आपको बताते है हेयरमास्क बनाने और लगाने का तरीका...

 


सामग्री


अंडा
एक्सट्रा वर्जिन ऑयल
शहद
दालचीनी पाऊडर

 


बनाने का तरीका


एक बाउल में अंडे का सफेद भाग निकाल लें। इसे अच्छी तरह से फैट लें। अब एक पैन धीमी आंच पर रखें। इसमें एक्सट्रा वर्जिन ऑयल डालकर गर्म करें। अब आंच बंद कर दें और ठंडा होने दें। तेल ठंडा होने पर उसमें एक चम्मच शहद और 2 चम्मच दालचीनी पाऊडर मिलाए। फिर इसमें अंडे का सफेद भाग डालकर अच्छे से मिला लें।

 


लगाने का तरीका 


सबसे पहले तो अपने बालों में कंघी कर लें ताकि उलझन खत्म हो सकें। अब बालों को 4-5 भागों में बांट लें। हेयरमास्क को बालों में लगाएं। बालों को अच्छी तरह से ढक लें। 15 मिनट के लिए बालों पर इस मास्क को लगाएं। बाद में शैपू से धों ले।
 

Related News