18 APRTHURSDAY2024 11:57:19 PM
Nari

घर पर बनाएं मीठी गुड़ की रोटी

  • Updated: 05 Mar, 2018 10:40 AM

अगर कभी मीठी रोटी खाने का मन करें तो गुड़ की रोटी बना कर जरूर खाएं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में भी काफी आसान है। इसकी पौष्टिकता और स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें ड्राईफ्रूट्स को भी मिक्स कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
गुड़- 535 ग्राम
पानी- 440 मि.ली.
गेहूं का आटा- 510 ग्राम
घी- 110 ग्राम
सौंफ के बीज- 1 टीस्पून
गुड़ वाला पानी- 250 मि.ली.
घी- ब्रश करने के लिए

विधि
1. सबसे पहले बाऊल में 535 ग्राम गुड़, 440 मि.ली. पानी मिक्स करके 20 से 24 मिनट तक रख दें।
2. अब बाऊल में 510 ग्राम गेहूं का आटा, 110 ग्राम घी, 1 चम्मच सौंफ के बीज, 250 मि.ली. गुड़ का पानी डाल कर नरम आटे की तरह गूंथ लें।
3. गूंथे आटे में से थोड़ा हिस्सा लेकर गेंद की तरह गोल कर लें और फिर इसे चर्मपत्र पेपर पर रखें।
4. फिर इसे रोलिंग पिन के साथ छोटी रोटी की तरह बेल लें।
5. अब इसे पेपर से हटा कर गर्म तवे पर रखें और धीमी आंच पर 3 मिनट तक सेंके।
6. सेंकने के बाद इसकी साइड बदल कर इसके ऊपर घी फैलाएं और दूसरी तरफ से ब्राउन होने के बाद इसे दोबारा पलट दें।
7. इसके बाद इसके ऊपर भी घी फैलाएं और तब तक पकाएं जब तक यह दोनों तरफ से सुनहरी ब्राउन न हो जाए।
8. गुड़ की रोटी की बन कर तैयार है। अब इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

Related News