20 APRSATURDAY2024 5:18:45 AM
Nari

'हैल्थ कॉन्शियस' हैं तो खाएं गुजराती खांडवी

  • Updated: 23 Jul, 2017 03:35 PM
'हैल्थ कॉन्शियस' हैं तो खाएं गुजराती खांडवी

रोज नया और स्वादिष्ट खाना खाने का शौंक तो सभी को हैं लेकिन बनाने का झंझट हर किसी को सताता है। ऐसे में लोग सोचते है कि ऐसा कुछ बनाया जाए जिसे बनाना भी आसान हो और खाने में भी टेस्टी हो। अगर आप भी उन्हीं लोगों जैसी सोच रखते है तो इस बार ट्रैडीशनल रैसिपी बनाकर खाएं जो गुजरात का सबसे मशहूर स्नैक्स है। इसे गुजराती खांडवी भी कहते है जो हेल्थ कॉन्शियस या लो कैलोरी फूड्स में शामिल होता है। आइए इसे बनाने की विधि के बारे में बताएं।  
 

सामग्री

- 2 कप बेसन
- 2 कप खट्टी छाछ
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार

छौंक के लिए सामग्री

- 4 चम्मच तेल
- 1/2 चम्मच राई

गार्निशिंग के लिए

- 3 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- नारियल (कद्दूकस किया)

विधि

1. बेसन में छाछ, हल्दी और नमक मिला लें। फिर इसे कड़ाही में पकाएं। 
2. इस मिश्रण को तब तक पकाते रहे, जब तक यह कड़ाही न छोड़ दें। 
3. इसके बाद इसे स्टील की थाली में डालकर अच्छे से फैला दें। 
4. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे राउंड शेप में रोल करें। 
5. अब इसे काटकर छोटे-छोटे टुकड़े बना लें। 
6. फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें राई का छौंक लगा दें। इसे खांडवी के ऊपर डालें। 
7. इसके बाद हरे धनिया और नारियल से गार्निश करके सर्व करें।

Related News