25 APRTHURSDAY2024 6:52:01 PM
Nari

स्किन के लिए बेस्ट है बेसन

  • Updated: 03 Nov, 2016 01:51 PM
स्किन के लिए बेस्ट है बेसन

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे : बेसन का इस्तेमाल आप खाने में तो बहुत बार करते हैं लेकिन स्किन के लिए भी इसे बेस्ट माना जाता है। त्वचा से जुड़ी कोई भी समस्या बेसन के इस्तेमाल से दूर की जा सकती है। हमारी दादी-नानी भी अपनी खूबसूरती में निखार लाने के लिए बेसन का इस्तेमाल करती हैं। मुंहासों से लेकर गोरी त्वचा तक बेसन पेक फायदेमंद है।  बेसन का लगातार इस्तेमाल करने से त्वचा में चमक आती है। 

 

1. ड्राई स्किन 

जैसे कि अब सर्दियों ने दस्तक दे दी हैं। इस मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है ऐसे बेसन में मलाई या दूध, शहद और एक चुटकी हलदी मिक्स करके लगाएंगे तो ड्राई स्किन से राहत और नैचुरल नमी मिलेगी।

 

2. ऑयली स्किन 

ऑयली स्किन के लिए भी बेसन बेस्ट है। बेसन में गुलाब जल मिलाकर लगाने से चेहरे पर फ्रैशनेस आती है। बेसन में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। पेक सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे फालतू ऑयल गायब होगा और चेहरे को फ्रैशनेस मिलेगी। 

 

3. टैन स्किन 

अगर धूप या रोजाना डस्ट की वजह से स्किन टैंनिंग हो गई है तो भी बेस्न बेस्ट है। 2 टीस्पून बेसन लें, उसमें चुटकी भर हलदी, कुछ बूंदे नींबू की और थोड़ा सा दही मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे और बॉडी पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो पानी से इसे धो लें। ऐसा कुछ दिन लगातार करें आपको फर्क दिखाई देगा। 

 

4. मुंहासों वाली स्किन 

मुंहासों से परेशान हैं तो एक चम्मच बेसन, चंदन पाऊडर और दूध को मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। इसे पेस्ट को रोजाना चेहरे पर लगाएं और फर्क देखें। आप पेस्ट में चुटकी भर हल्दी भी डाल सकते हैं। इसके अलावा बेसन में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुंहासों से राहत मिलती है।

 

 

Related News