20 APRSATURDAY2024 9:16:51 AM
Nari

फाफड़ा खाने के शौकीन बनाएं गोल्डन स्टिक्स

  • Updated: 12 Mar, 2018 12:10 PM
फाफड़ा खाने के शौकीन बनाएं गोल्डन स्टिक्स

स्नैक्स की तरह खाए जाने वाले फाफड़ा को आप इस तरह बना कर खा सकते हैं। इसे सब्जियों और चीज़ के साथ पका कर इसके टेस्ट को अलग ट्वीस्ट दिया जा सकता है। इसे आप ओवन में बड़ी आसानी से बना सकते हैं। आइए जानिए इसे बनाने की विधि।

सामग्री
फाफड़ा- 80 ग्राम  
प्याज- 2
जलपाईनोस- 2-3 
हरी मिर्च- 1 
चिली फलैक्स- 1 टीस्पून
प्रोसेस्ड चीज- 1 कप 
चाट मसाला- 1 चुटकी 
लाल और पीली शिमला मिर्च

विधि
1. सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च, लाल और पीले शिमला मिर्च को काट कर एक साथ मिलाएं।
2. अब जलपाईनोस को काट कर एक तरफ रख दें।
3. फिर फाफड़ा को ओवन प्रूफ प्लेट में फैलाएं।
4. अब फाफड़ा के ऊपर कटी हुई सब्जियां, कटी हुई जलपेनो, चाट मसाला, चिली फलैक्स डालें और अंत में इसके ऊपर प्रोसेस्ड चीज डालें।
5. फिर इसके ऊपर फाफड़ा डालें और इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं।
6. इसके बाद इसे ओवन में 200°C पर चीज के मैल्ट होने तक बेक करें।
7. गोल्डन स्टिक्स बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करें।

Related News