19 APRFRIDAY2024 6:53:08 AM
Nari

Award function में इन सेलेब्स का दिखा ग्लैमरस लुक

  • Updated: 16 Mar, 2017 01:43 PM
Award function में इन सेलेब्स का दिखा ग्लैमरस लुक

फैशनः बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई अवार्ड फंक्शन होता रहता है जिसमें कई सेलेब्स अपने स्टाइलिश लुक में दिखाई देते हैं। फंक्शन में शामिल सभी लोगों की निगाहें बॉलीवुड स्टार के आउटफिट पर ही टिकी होती है। हाल में ही मुंबई में Femina Beauty Awards 2017 आयोजित किया गया, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आईं। कई सेलेब्स ने अपने स्टाइल से जलवा बिखेरा तो कई अपने ड्रैसिंग स्टाइल में फेल हुए।

- शो में जैकलिन फर्नांडीज ने इवरी सिल्क गाउन वियर किया था, जिसके साथ उन्होंने डार्क शेड लिपस्टिक लगाई हुई थी। जैकलिन अपने आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही थी। 

- वाणी कपूर ने ब्लैक नेकलाइन गाउन वियर किया था, जिसके साथ लाइट मेकअप किया हुआ था। ओलओवर उनका लुक ठीकठाक था। 

- श्रेया सरन रेड कारपेट पर फ्लोरल प्रिंट आउटफिट में दिखाई दीं। अपने स्टाइल से लोगों के दिल में राज करने वाली अदा शर्मा येलो नेकलाइन गाउन में नजर आईं। येलो आउटफिट में अदा बेहद खूबसूरत दिख रही थी। 

- अवार्ड फंक्शन में सुरवीन चावला का ड्रैसिंग स्टाइल कुछ खास नहीं था। उन्होंने व्हाइट फ्लोरल प्रिंट गाउन पहना था, जिसमें उनका लुक कुछ खास नहीं लग रहा था। 

- वहीं, शो में सोफी चौधरी ने रेड हाई स्लिट गाउन वियर किया था,जिसके साथ उन्होने डार्क मेकअप किया हुआ था। 

- शेट्टी सिस्टर्स भी इस अवार्ड फंक्शन का हिस्सा बनी। शिल्पा ने ब्लू और व्हाइट कलर का फ्लोरल गाउन वियर किया था। वहीं, उनकी बहन शमिता ने लाइट कलर का गाउन पहना हुआ था। 
 

Related News