19 APRFRIDAY2024 9:01:19 PM
Nari

घर को देना है हाईक्लास लुक तो अपनाएं ये कलरफुल थीम

  • Updated: 06 Mar, 2017 11:39 AM
घर को देना है हाईक्लास लुक तो अपनाएं ये कलरफुल थीम

इंटीरियर डैकोरेशनः घर को डैकोरेट और आर्कषक बनाने के लिए लोग कुछ ना कुछ करते रहते हैं। कई लोग घर को आर्कषक लुक देने के लिए हाईक्लास कलर भी करवाते हैं। अगर आप भी अपने घर को हाईक्लास लुक दने की सोच रहे हैं। तो इस चीज में हम आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, आज हम आपको कुछ कलरफुल थीम के बारे में बातएंगे जिन्हें फॉलो करके आप अपने घर को हाईक्लास लुक दे सकते हैं।

 

1. ग्रीन 

अगर आप प्रकृति के करीब रहना पसंद करनते है तो घर को ग्रीन कलर से पेंट करवाए।  ग्रीन कलर से घर को सॉफ्ट लुक मिलता है। इसके अलावा ट्रेंडी लुक देने के लिए ऑलिव ग्रीन कलर बैस्ट है।

2. ऑरेंज

घर को न्यू लुक देने के लिए ऑरेंज कलर का चुनाव करें। कमरे की एक दीवार को ऑरेंज कलर से पेंट करवाएं और बाकी दीवारों के लिए न्यूट्रल  कलर, जैसे ऑफ व्हाइट, बेज आदि का इस्तेमाल करें।

3. ब्लू

घर को सॉफ्ट-सूदिंग लुक देना चाहती हैं, तो ब्लू कलर आपके लिए बेस्ट है। ब्लू कलर आपके ड्रीम होम को देगा कूल लुक।

4. यलो

रूम का यलो कलर ताज़गी का एहसास दिलाता है। अगर आप अपने रूम को यलो कलर से पेंट करा रही हैं, तो इसके साथ व्हाइट, ऑफ व्हाइट, लाइम ग्रीन कलर की एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें। ये कॉम्बिनेशन  रूम को ब्राइट और ट्रेंडी लुक देता है। 

5. रेड

रेड कलर सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप बेडरूम या किसी अन्य रूम को रोमांटिक व हॉट लुक देना चाहते हैं, तो उसका मेकओवर हॉट रेड कलर से करें। कमरे की सभी दीवारों के बजाएं किसी एक दीवार पर रेड कलर करवाएं। 


जरूरी बात

कलर से पेंट करें और अन्य दीवारों को व्हाइट, ऑफ व्हाइट जैसे न्यूट्रल कलर से पेंट करवाएं। ऐसा करने से दोनों कलर्स के बीच बैलेन्स बना रहता है और कमरा स्टाइली लगता है। 

Related News