23 APRTUESDAY2024 6:27:46 PM
Nari

शादी के बाद मां की किन बातों को याद करती हैं लड़कियां

  • Updated: 11 Jul, 2017 06:03 PM
शादी के बाद मां की किन बातों को याद करती हैं लड़कियां

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : शादी एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है। शादी के बाद लड़कियां नए रिश्तों से जुड़ जाती है। उन्हें अपने पुराने रिश्तों को पीछे छोड़ना पड़ता है लेकिन ससुराल में उन्हें अपने घर, परिवार और अपनी मां की बहुत याद आती है। अपनी मां के प्रति अपने प्यार का एहसास शादी करने के बाद ही होता है। आइए जानते है मां की कुछ एेसी बातें जिन्हें लड़कियां शादी के बाद बहुत याद करती है।

1. खाना बनाते समय
मां के हाथ का खाना हर किसी को स्वाद लगता है। मां को एक बार बोलने पर वही डिश मिल जाना मां की बहुत याद दिलाता है।
2. मां से गपशप करना
जब दिमाग में कुछ चल रहा हो तो मां से उस बात को शेयर करना, गप्पे लड़ाने भी उनकी याद दिलाता है।
3. ड्रेसेस खरीदते समय
खरीदारी करते समय भी हर लड़की मां को बहुत मिस करती है। मां जो आपको ड्रेसस खरीदते समय सुझाव देती है। वह अब आपके आसपास नहीं होंती।
4.खुद उठना
जब आप अलार्म घड़ी के उठने पर उठते हो तो भी मां की कमी महसूस होती है। इससे पहले आप अपनी मां की आवाज़ से उठते थे लेकिन अब आप अपनी मां से मुझे और सोने दो नहीं कह सकते।
5.चाय का समय याद करना
नए परिवार के साथ चाय की चुस्कियां लेते समय भी आप अपनी मां को याद करती होंगी। उस समय बात करने और रिश्तों को मजबूत बनाने का समय भी बहुत याद आता होगा। इसके साथ-साथ चाय का स्वाद भी पहले जैसा नहीं रहता।
6.मां को गले लगाना 
कभी-कभी मां को गले लगाने का भी दिल करता है। कॉलेज के बाद घर जाकर मां से लिपट जाना भी बहुत याद आता है। 
7.बीमार होने पर
मां हमेशा बच्चों का ख्याल रखती है। जब ससुराल में लड़की बीमार होती है तो उसे मां की सबसे ज्यादा याद आती है। मां कैसे पूरी- पूरी रात जागकर उसका ध्यान रखती थी।
 

Related News