18 APRTHURSDAY2024 7:22:21 PM
Nari

मासी बनने की खुशी में लड़कियां करती हैं ये काम

  • Updated: 29 Mar, 2018 03:58 PM
मासी बनने की खुशी में लड़कियां करती हैं ये काम

हर महिला के लिए मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत पल होता है। प्रैग्नेंट होने की खुशी जितनी मां को होती है, उतनी ही परिवार के बाकी सदस्यों को भी होती है। घर में नन्हें मेहमान के आने से पहले ही परिवार के सभी लोग तैयारियां शुरू कर देते हैं, खासकर होने वाले मेहमान की मासी। इस मौके का सबसे ज्यादा इंतजार महिला की बहन को होता है और हो भी क्यों न आखिर वो मासी जो बनने वाली होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जो लड़कियां अक्सर करती है जब वो मासी बनने वाली होती है।
 

1. बेबी के लिए शॉपिंग
मासी बनने की लड़कियों को इतनी खुशी होती है कि वह नन्हें मेहमान के आने से पहले ही बच्चे के लिए शॉपिंग कर लेती है। वह पहले ही उसके लिए ढेरों खिलौने, कपड़े और बाकी सामान ले आती हैं।

PunjabKesari

2. रोकना-टोकना
प्रैग्नेंसी के समय आपकी बहन आपका पूरा ख्याल रखती है। इसके साथ ही वह आपको ऐसी चीजें करने से भी रोकती है, जोकि बच्चे के लिए हानिकारक है। वह आपकी डाइट से लेकर दवाइयों तक का पूरा ख्याल रखती है।
 

3. बच्चे का नाम सोचना
अपनी बहन की प्रैग्नेंसी की खबर सुनते ही लड़कियां सबसे पहले बेबी का नाम सोचने लग जाती है। मासी हो या बुआ, लड़कियों को बड़ा चाह होता है कि वह बेबी का नाम अपनी पसंद से रखें। लड़कियां बेबी के होने से पहले ही ढेरों नाम की लिस्ट बनाकर रख लेती हैं।

PunjabKesari

4. समय लिखना
कोई ओर ध्यान दे या न दें लेकिन आपकी बहन बेबी के होने वाले समय और तारीख को लिखना नहीं भूलती। वह बेबी जन्म समय और तारीख को नोट कर लेती हैं, जिससे आपको बाद में परेशानी नहीं होती।
 

5. प्रैग्नेंसी फोटोशूट
अपनी बहन के प्रैग्नेंसी पीरियड को यादगार बनाने के लिए लड़कियां अपनी बहन का फोटोशूट भी जरूर करवाती है।

PunjabKesari

6. नर्वस होना
डिलीवरी के समय आपकी बहन काफी नर्वस हो जाती है। परिवार के साथ-साथ आपकी बहन को भी इसी बात की टेंशन रहती है कि सबकुछ ठीक से हो जाएं।
 

7. अपनी बहन का ख्याल
वैसे तो मां बनते समय पूरा परिवार ही आपका ख्याल रखता है लेकिन आपकी बहन का पूरा-पूरा ध्यान आप पर ही होता है। इतना ही नहीं आपकी बहन इंटरनेट पर भी सर्च करती है कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News